एक्सप्लोरर

Ghaziabad: पहले ही तीन शादियां कर चुका है सलमान, चौथी नाबालिग लड़की को किया किडनैप, अब हुआ बड़ा खुलासा

Crime News: अपहरण के बाद आरोपी ने छात्रा को काशीपुर, ऊधम सिंह नगर समेत उत्तराखंड और यूपी के कई ठिकानों पर रखा. वो लगातार मोबाइल नंबर बदलता रहा, ताकि किसी को लोकेशन न मिले.

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने डेढ़ महीने पहले अगवा हुई नाबालिग हिन्दू किशोरी को बरामद करते हुए अपहर्ता सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. खुलासा हुआ है कि पहले कई हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका सलमान अब इस नाबालिग किशोरी से निकाह करने की तैयारी में था. पुलिस जांच में आरोपी के इस तरह के तीन और केस सामने आए हैं. पुलिस गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और फिर कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी.

कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम निवासी 15 वर्षीय किशोरी 14 दिसंबर 2022 को डेयरी पर दूध लेने के लिए गई और फिर वापस नहीं लौटी. परिजनों की जांच-पड़ताल में पता चला कि सलमान नामक शख्स उसको अगवा करके ले गया है. किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है. उसके पिता ने कविनगर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया. गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को इस मामले में सलमान नामक शख्स को गिरफ्तार किया. वो मूल रूप से अमरोहा जिले में नौगवां सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजू सराय का रहने वाला है और एक कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है.

डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी ने छात्रा को काशीपुर, ऊधम सिंह नगर समेत उत्तराखंड और यूपी के कई ठिकानों पर रखा. वो लगातार मोबाइल नंबर बदलता रहा, ताकि किसी को लोकेशन न मिले. अपहरण में शामिल रहे सलमान के दोस्त मुहीद को पुलिस 31 दिसंबर 2022 को जेल भेज चुकी है. मुहीद ने अपहरण की बात कुबूली थी, लेकिन उस वक्त सलमान की लोकेशन के बारे में उसे कुछ पता नहीं था.

सलमान के मोबाइल की डिटेल्स निकलवाई जा रही
डीसीपी ने बताया कि सलमान ने करीब 6 साल पहले हापुड़ की एक हिन्दू युवती से शादी की थी. इसके बाद उसने अपने ही सम्प्रदाय की युवती से दूसरा निकाह किया. तीसरी बार सलमान ने फिर एक हिन्दू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया, जो फिलहाल गर्भवती है. अब चौथी बार सलमान ने इस नाबालिग हिन्दू किशोरी को अपने जाल में फंसाया.

पुलिस का दावा है कि आरोपी इस किशोरी से भी शादी करने की तैयारी में था. इसलिए पुलिस ये पता कर रही है कि कहीं युवतियों को इस तरह फंसाने वाला कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है. इसके लिए सलमान के मोबाइल की डिटेल्स निकलवाई जा रही है और उससे भी गहनता से पूछताछ चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
हटाए गए रिंकू सिंह राही, जालौन नगर पालिका उरई की जांच समिति में अब कौन शामिल?
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget