एक्सप्लोरर

UP News: 2 रुपये प्रति KM से अधिक होगा रैपिड रेल का किराया? NCRTC जल्द कर सकता है एलान

UP News: रैपिड रेल की जब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट आई थी तो उसमें दो रुपये प्रति किमी किराये की बात कही गई थी लेकिन अब छह साल बाद बदले हालात को देखते हुए इसमें मामूली बढ़ोतरी हो सकती है.

Rapid Rail: देश की पहली रैपिड ट्रेन (Rapid Train) चलने के लिए तैयार है. ये ट्रेन गाजियाबाद (Ghaziabad) के साहिबाबाद से दुहाई डिपो (Duhai Depot) तक चलेगी, जिसके लिए अब किराये को लेकर मंथन शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार रैपिड रेल का किराया दो रुपये प्रति किमी से अधिक होगा. साहिबाबाद से दुहाई प्राथमिकता खंड में ट्रायल रन के बीच एनसीआरटीसी (NCRTC) में किराये को लेकर मंथन शुरू हो गया है. रैपिड रेल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में दो रुपये प्रति किमी किराये की बात शामिल थी. 

एनसीआरटीसी की ओर से फिलहाल आधिकारिक रूप से कमेटी की ओर से रैपिड रेल के किराये की घोषणा नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जा सकता है. रैपिड रेल की जब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट आई थी तो उसमें दो रुपये प्रति किमी किराये की बात कही गई थी लेकिन अब छह साल बाद बदली परिस्थितियों और 30274 करोड़ के प्रोजेक्ट की लागत को वहन करने के लिए माना जा रहा है कि इस किराये में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है. पहले फेस में ये ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच जल्द शुरू होगी.

यूपी सरकार का 16.50 फीसद अंशदान

देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में उत्तर प्रदेश सरकार का 16.50 फीसदी अंशदान हैं, जबकि केंद्र सरकार की और से इस बार बजट में 3596 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है. रैपिड रैल के लिए 82 किमी लंबे कॉरीडोर के निर्माण का काम चल रहा है. इसमें से 70 किमी एलिवेटेड कॉरीडोर होगा जबकि 12 किमी जमीन के अंदर कॉरीडोर बनाने का काम किया जा रहा है. एलिवेटेड रोड का 65 फीसद काम हो चुका है वहीं सुरंग का 35 फीसद निर्माण कार्य हो चुका है. 

आधुनिक सुविधाओं से लेस होगी ट्रेन

रैपिड रेल की न्यूनतम रफ्तार 110 और अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा रहेगी. इसमें पैसेंजर्स को हवाई जहाज जैसी शानदार सर्विस मिलेगी. दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड ट्रेन 2025 तक शुरू हो जाएगी. इस पूरे रेलवे कॉरिडोर को 3 खंड में पूरा किया जाना है. इसक पहला खंड साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबा है. इस खंड पर रैपिड रेल को अगले महीने से यात्रा के लिए शुरू किया जाना है. इस खंड पर ट्रैक बनाने का कार्य पूरा हो गया है और अब ओवरहेड इक्विपमेंट लाइन के इंस्टालेशन का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी के दावे पर अखिलेश यादव का जवाब, आजम खान समेत इन नेताओं पर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget