एक्सप्लोरर

Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद गैंगरेप मामले में स्वाति मालीवाल ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, उच्च स्तरीय जांच की मांग

गाजियाबाद में एक महिला के साथ हुए कथित गैंगरेप मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है. दिल्ली महिला आयोग ने सीएम योगी से घटना की जांच कराने की मांग की है.

UP News: दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को चिट्ठी लिखकर गाजियाबाद गैंगरेप (Ghaziabad Gangrape) मामले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की है. गाजियाबाद में दिल्ली की रहने वाले एक महिला का पांच लोगों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था और दो दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया. महिला को सड़क किनारे घायल हालत में फेंक दिया था. मालीवाल ने घटना की जानकारी मिलने पर गाजियाबाद के एसएसपी को नोटिस जारी किया था. 

हमें अस्पताल से आया था कॉल - स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने शनिवार को सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने बताया है कि 18 अक्टूबर को महिला आयोग के हेल्पलाइन पर जीटीबी अस्पताल की स्टाफ नर्स का फोन आया था. इसके तुरंत बाद आयोग से एक काउंसलर अस्पताल भेजा गया. काउंसलर से बातचीत में महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ पांच लोगों ने दो दिन तक रेप किया. उसने बताया कि उसे बांधकर बोरे में डाल दिया और फिर सड़क किनारे फेंक दिया. आयोग ने उसका बयान रिकॉर्ड किया है. मामले में यूपी में एफआईआर भी दर्ज है.


Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद गैंगरेप मामले में स्वाति मालीवाल ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, उच्च स्तरीय जांच की मांग

मामला गंभीर है, कमेटी  से कराई जाए जांच - स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने कहा, 'यूपी पुलिस का दावा है कि उनके पास सबूत हैं जिससे यह साबित होता है कि महिला ने संपत्ति विवाद निपटाने के लिए पांच पुरुषों के खिलाफ षडयंत्र रचा था.' स्वाति मालीवाल ने कहा, 'य़ह बेहद गंभीर मामला है. मैं आपसे यह अपील करती हूं कि इस मामले की गहराई से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए. तथ्यों की स्वतंत्र तरीके से जांच कराई जाए ताकि सच्चाई बाहर आ सके. यह पता लगाया जाना चाहिए कि महिला को किसने घायल किया. अगर यह साबित होता है कि महिला ने पुरुषों के खिलाफ षडयंत्र रचा था और वह पीड़ित न होकर अपराधी है, तो मैं आपसे अपील करूंगी कि महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 182 तथा अन्य के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए.'

यह है पूरा मामला

18 अक्टूबर को सड़क किनारे महिला को घायल हालत में पाया गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला ने बताया था कि वह अपने भाई का जन्मदिन मनाकर लौट रह थी, तभी गाजियाबाद के राजनगर एक्स्टेंशन चौराहे से उसे अगवा कर लिया गया था. पांच लोगों ने उसका रेप किया था और क्रूरता से मारा-पीटा था. उधर, पुलिस ने मामले में पांच में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. जांच के बाद पुलिस ने दावा किया था कि यह महिला संपत्ति विवाद के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर रेप का झूठा षडयंत्र रचा था. पुलिस की जांच पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पहले भी सवाल उठाए थे और अब उन्होंने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है.

ये भी पढ़ें -

Mirzapur News: मिर्जापुर में कार-ऑटो में हुई टक्कर, 11 घायलों को अस्पताल ले गए मंत्री संजय निषाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget