एक्सप्लोरर

Ghaziabad: FIIT JEE कोचिंग के मालिक समेत चार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, अभिभावक ने की थी शिकायत

Ghaziabad Police Action: गाजियाबाद स्थित एक नामी कोचिंग के खिलाफ एक अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.

Ghaziabad News Today: गाजियाबाद स्थित FIIT JEE कोचिंग सेंटर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक और सेंटर इंचार्ज समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. यह मुकदमा कोचिंग सेंटर में एडमिशन लेने वाली एक छात्रा के अभिभावक की शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कराया है...

FIIT JEE कोचिंग सेंटर गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके आरडीसी में स्थित है. कोचिंग सेंटर के ऊपर आरोप है कि पूरी फीस लेने के बावजूद क्लास नहीं दी जा रही है. दूसरी तरफ पुलिस ने कहा कि उनकी कोचिंग सेंटर वालों से बात हुई है और उन्होंने वादा किया है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकेगी.

कोचिंग छात्रों का भविष्य दांव पर
गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एडवोकेट एच एल कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी पोती और पोते का एडमिशन इस कोचिंग सेंटर में करवाया था. सेंटर वालों ने फीस एडवांस में ले ली, लेकिन बाद में कोचिंग सेंटर के टीचर छोड़कर चले गए. टीचरों ने अभिभावकों को बताया कि उनको सैलरी नहीं दी जा रही है. 

एडवोकेट कपूर के मुताबिक, जो नए टीचर कोचिंग में आए हैं, वह बच्चों के लेवल के लायक नहीं थे. उनके पास अनुभव भी नहीं है. ऐसे में जब फीस वापसी की मांग की गई, तो कोचिंग सेंटर फीस वापस नहीं दे रहा है. एडवोकेट कपूर ने बताया कि सेंटर में 800 बच्चे हैं, जिनका भविष्य दांव पर लग गया है. इन्होंने जिला प्रसाशन से शिकायत की जिस के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.

'रजिस्टर्ड नहीं है कोचिंग'
इस मामले में गाजियाबाद में डीसीपी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस की दखल के बाद कोचिंग सेंटर के लोगों ने विश्वास दिलाया है कि किसी भी छात्र का अहित नहीं होगा और उनकी कोर्स और पढ़ाई पूरी की जाएगी.

जिला विद्यालय निरीक्षक ने पुलिस को भेजे पत्र में कहा है कि इस केंद्र ने बिना रजिस्ट्रेशन के कोचिंग शुरू कर दी थी. इसके साथ- साथ बिल्डिंग के मालिक ने भी किराये के लिए कोचिंग सेंटर पर नोटिस चस्पा किया है.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: मीडिया को महाकुंभ में आने से रोकने पर IAS विजय किरण आनंद को आया गुस्सा, लगा दी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget