एक्सप्लोरर

गाजियाबादः फिर मिला अज्ञात महिला का शव, पहले से दो मामलों में खाक छान रही है पुलिस

गाजियाबाद में एक बार फिर अज्ञात महिला का शव मिला है. बता दें कि इससे पहले भी दो महिलाओं के शव मिल चुके हैं. पुलिस उन मामलों में भी खुलासा नहीं कर पाई है.

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। गाजियाबाद में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या करके शव यहां फेंका गया है. युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है. फिलहाल युवती के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है. अब से पहले भी इस तरह के कई अज्ञात शव मिलने से ऐसा लगने लगा है कि गाजियाबाद शवों के ठिकाने लगाने का डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर इलाके की शिवा कॉलोनी में झाड़ियों में युवती का शव मिला. सुबह घूमने आए लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो महकमे में हड़कंप मच गया. अब से पहले भी कई ऐसे शव मिल चुके हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. युवती की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है और उसकी पहचान नहीं हुई है. युवती की मौत का कारण क्या है, यह भी अज्ञात है. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा युवती की मौत कैसे हुई.

चोट का निशान नहीं फिलहाल देखने में तो किसी तरह का कोई चोट या घाव के निशान युवती के शरीर पर दिखाई नहीं दिया. हालांकि, सवाल यह भी है कि क्या युवती की पहचान मिटाने की कोशिश की गई है. बता दें कि युवती के पास कोई भी कागज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान ना हो पाए.

पहले भी मिला था शव इससे पहले भी साहिबाबाद इलाके में एक युवती का शव सूटकेस में मिला था. जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है. उससे पहले भी लोनी में इसी तरीके से एक महिला का शव मिल था. उसका भी अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है. ऐसा लगने लगा है कि गाजियाबाद शवों का डम्पिंग ग्राउंड बनता जा रहा है. आराम से यहां हत्या करके शव फेंके जाते रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है.

ये भी पढ़ेंः

सोनभद्रः दलित महिला से गैंगरेप, तीन भाइयों पर रेप का आरोप, पुलिस तलाश में जुटी प्रयागराजः हाथरस मामले पर मचे कोहराम के बीच क्या है महिला सुरक्षा के दावों की जमीनी हकीकत ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget