एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: टेलीग्राम पर OTP का सौदा करने वाले ठग गिरफ्तार, 35 फर्जी सिम, आधार और पैन कार्ड भी बरामद

Ghaziabad: अभिषेक टेलीग्राम के एक ऐसे ग्रुप में जुड़ा हुआ था, जिसमें 2600 लोग जुड़े हुए थे. इस ग्रुप में ओटीपी खरीदे और बेचे जाते थे. आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम खरीदता था और फ्रॉड करता था.

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद (Ghaziabad) थाना वेब सिटी क्षेत्र  से पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो देश के वरिष्ठ अधिकारियों को फर्जी नंबरों से मैसेज और कॉल करके चूना लगाता था. इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी के पास से 35 फर्जी सिम, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए हैं. दरअसल आरोपी युवक का नाम अभिषेक है. आरोपी महज 12वीं पास है और बिहार का रहने वाला है. वर्तमान में अभिषेक गाजियाबाद के थाना वेव सिटी के बम्हेटा गांव में रह रहा था. 

अभिषेक टेलीग्राम के एक ऐसे ग्रुप में जुड़ा हुआ था, जिसमें 2600 लोग जुड़े हुए थे. इस ग्रुप में ओटीपी खरीदे और बेचे जाते थे. यानी वही ओटीपी जिनको किसी को भी देने से मना किया जाता है. इस टेलीग्राम ग्रुप में उनकी खुलेआम बिक्री जाती थी. आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम खरीदता था और फ्रॉड करता था. पुलिस के मुताबिक वो उन सिम को ऐसे लोगों को देता था जो उसके साथ फ्रॉड के खेल में शामिल थे.

 मामले  में अभी कई खुलासे होने बाकी
हालांकि वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण मंत्रालयों से जुड़े हुए अधिकारियों से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण भी पुलिस साफ तौर पर अधिकारियों का नाम लेने से बचती हुई नजर आ रही है, लेकिन, जिस तरीके से इस पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, उससे इसके तार कई राज्यों से जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. अभिषेक ने अब तक हजारों की संख्या में ओटीपी की बिक्री कर दी है. ऐसे में उनके इस्तेमाल से शुरू किए गए ऐप के जरिए किन-किन लोगों ने कॉल और मैसेज करके किन-किन अधिकारियों से क्या-क्या मांगा है, इसका सब खुलासा अभी होना बाकी है.

वहीं इस पूरे मामले में डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि कई राज्यों से ऐसे लोग जुड़े हुए हैं, जिन्होंने इन ओटीपी को खरीदा है. पुलिस ने कुछ ऐसे व्यक्तियों की पहचान भी सुनिश्चित कर ली है, जिन्होंने ओटीपी खरीदे जाने के बाद अधिकारियों को मैसेज और कॉल किए. पुलिस अब टेलीग्राम से भी मदद लेने के बाद सभी आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

Gyanvapi Survey Live: ज्ञानवापी में ASI ने दूसरे दिन का सर्वे किया शुरू, असदुद्दीन ओवैसी ने किया ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget