एक्सप्लोरर

गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, दर्ज हैं दो दर्जन आपराधिक मामले

UP News: गाजियाबाद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई में बदमाशों के पैर में गोली लगी है.

Ghaziabad Encounter: उत्तर प्रदेश की पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में  गाजियाबाद पुलिस ने भी एक कार्रवाई को अंजाम दिया है. गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. बदमाशों के कब्जे से हथियार, बाइक और कैश बरामद हुआ है. बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में दो दर्जन चोरी लूट आर्म्स एक्ट के मुकदमे कायम है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

इस कार्रवाई के संबंध में गाजियाबाद में एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, गाजियाबाद की थाना कौशांबी पुलिस रोजाना की तरह लुम्बिनी अपार्टमेंट के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान यूपी गेट की तरफ से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए. पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक को पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे. पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी और मौके से भागने लगे. बाइक सवार बदमाश यूपी गेट की तरफ भागते हुए कच्चे रास्ते से वैशाली पुलिया की तरफ जाने लगे. तभी रास्ता खराब होने के कारण बाइक पर उनका कंट्रोल नहीं रहा और वह नीचे गिर गए. तभी वहां पुलिस पहुंच गई.

मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में लगी गोली
बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम बागपत निवासी केतन और दिल्ली निवासी आफताब बताया है. पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से दो तमंचे कारतूस लूट की घटना से बरामद पैसे और एक बाइक बरामद हुई है. पकड़े गए चेतन पर दिल्ली एनसीआर और गाजियाबाद में चैन मोबाइल छिनैती चोरी लूट आर्म्स एक्ट पुलिस पार्टी पर फायरिंग के दो दर्जन मुकदमे कायम है. वहीं आफताब पर भी डेढ़ दर्जन मुकदमे कायम है.

ये भी पढ़ें:  कल्कि अवतार हैं IITian बाबा? भगवान शिव ने दिया नाम, ये दावा सुनकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget