एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Police Encounter: ये बदमाश कई थाना क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में चोरी, चेन स्नेचिंग मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे, वहीं पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास तलाश रही है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) पुलिस बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही है. गाजियाबाद में लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है. ताजा मामला गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र का है, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग कर रही थी. जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
 
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गाजियाबाद में अभय खंड हिंडन नदी के पास पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी. अचानक एक बाइक और एक स्कूटी पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ये लोग भागने लगे. साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायरिंग कर दी. पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया है और एक बदमाश बाइक से नीचे गिर गया. 

पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मौके से स्कूटी पर एक बदमाश भागने में कामयाब हुआ, लेकिन पुलिस ने चेकिंग के दौरान फरार स्कूटी बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल तीनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं. ये बदमाश कई थाना क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में चोरी, चेन स्नेचिंग मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे, वहीं पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास तलाश रही है.

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
डिप्टी एसपी स्वंतत्र कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक बाइक और एक स्कूटी पर कुछ लोग आते दिखाई दिए, जब उनको रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया. पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई और दूसरे शख्स को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने एक आरोपी की पहचान शमशेर के रूप में की है तो दूसरे आरोपी की पहचान सरवर के रूप में हुई है. इन दोनों के खिलाफ लगभग एक दर्जन लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं. दोनों मूल रुप से बिहार के रहने वाले हैं. वहीं तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:-

Ghazipur News: छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सपा के पूर्व MLC गिरफ्तार, 15 लोगों की तलाश जारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget