एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में शख्स ने की ट्रेन से कटने की कोशिश, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान

UP News: गाजियाबाद में एक शख्स पारिवारिक कलेश की वजह से ट्रेन से कटने की कोशिश की. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शख्स की जान बचाई है. फिलहाल शख्स की काउंसलिंग की जा रही है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के देहात जोन में थाना मसूरी क्षेत्र के अध्यात्मिक नगर रेलवे हाल्ट पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई है. दरअसल पुलिस को सूचना मिली की 50 वर्ष का व्यक्ति जो गांव पूठी निवासी है, वो रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहा है. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक पर लेटे व्यक्ति को उठाया और उसकी जान बचाई. पता चला है कि पारिवारिक क्लेश के चलते यह व्यक्ति जान देने जा रहा था. यह व्यक्ति ट्रेन को आता देख रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए लेट गया था. 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति अध्यात्मिक नगर रेलवे हाल्ट के पास आत्महत्या करने जा रहा है. थाना मसूरी पुलिस आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक पर उस शख्स को तलाशने लगी. सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति ट्रेन को आते देख रेलवे ट्रैक पर लेटने जा रहा है.

पुलिस ने उस व्यक्ति को रेलवे ट्रैक से उठाया साथ ही आरपीएफ ने ट्रेन को रुकवाया. पुलिस आत्महत्या करने जा रहे शख्स की जान बचाकर उससे पूछताछ की. व्यक्ति की पहचान ताराचंद (50) निवासी ग्राम दीनानाथ पूठी थाना वेव सिटी के रूप में हुई हैं. वह पारिवारिक कलह की वजह से यह कदम उठाने जा रहा था.

पारिवारिक कलेश की वजह से की जान देने की कोशिश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ताराचंद का गांव में अपने पड़ोसी से विवाद हुआ था. उस विवाद के बाद ताराचंद के बच्चों ने ताराचंद के साथ डांट डपट की थी. जिससे नाराज होकर ताराचंद अपनी जान देने जा रहा था. ट्रेन मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही थी. व्यक्ति को पुलिस ने सही सलामत बचा लिया है. जिस ट्रेन के लिए ताराचंद लेटा था वह गोरखपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस है. पुलिस ने ताराचंद के परिवार को बुला लिया है पुलिस के मुताबिक अब ताराचंद की काउंसलिंग कराई जाएगी उसके बाद परिवार को सौंपा जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईश्वर के दर पर चोरी! बैंककर्मी ने बांके बिहारी मंदिर की दानपेटी से उड़ाए साढ़े 8 लाख रुपये, ऐसे पकड़ा गया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget