एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन और ग्राम पंचायत चुनाव में क्या है संबंध, जानें- किसानों की राय

पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों का मुद्दा भी अहम हो गया है. गाजीपुर बॉर्डर पर एबीपी गंगा की टीम ने उन किसानों से बात की जो ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधानी पद के लिए चुनाव लड़ने वाले हैं. उनका कहना है कि ग्राम पंचायत चुनाव किसानों का ही होता है.

गाजियाबाद: किसान आंदोलन को 104 दिन हो गए हैं. लगातार किसानों के नेता पंचायत कर रहे हैं लेकिन, समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है. किसान आंदोलन दिल्ली की सीमा के पास गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा है. ग्राम पंचायत के चुनाव भी नजदीक आ गए हैं. बहुत से किसान आंदोलन में मौजूद हैं और कुछ ऐसे किसान भी हैं जो ग्राम पंचायत के चुनाव में दावेदारी ठोक रहे हैं.

अहम हो गया है किसानों का मुद्दा गाजीपुर बॉर्डर पर एबीपी गंगा की टीम ने उन किसानों से बात की जो ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधानी पद के लिए चुनाव लड़ने वाले हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों का मुद्दा भी अहम हो गया है. बिजनौर के एक किसान ने बातचीत के दौरान बताया कि वो आंदोलन में 91 दिन से सक्रिय हैं. गांव में चुनाव की तैयारी चल रही है, लेकिन ज्यादा तैयारी यहीं से होगी. उन्होंने कहा कि वो संगठन के लोग हैं, ऐसे में चुनाव की तैयारी पूरी है.

संघर्ष से ही कहानी लिखी जाती है गाजियाबाद के मोदीनगर के किसान से बात की गई उन्होंने कहा कि आंदोलन से फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि लगातार वो किसान आंदोलन में सक्रिय हैं. अब चुनाव है तो सभी का प्यार मिल रहा है. संघर्ष से ही कहानी लिखी जाती है, तो हम संघर्ष कर रहे हैं. अब चुनाव में लड़ रहे हैं, आंदोलन में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

लोगों का मिल रहा है प्यार रामपुर के किसान गुरप्रीत अटवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पिताजी इस आंदोलन में सक्रिय हैं. 32 वर्षों से किसान यूनियन में हैं. कभी भी कोई चुनाव नहीं लड़ा. रामपुर जिले में नवावगंज गांव है, वहीं के लोगों का प्यार मिल रहा है. पिताजी को ग्राम प्रधान के लिए चुनाव लड़ाने के लिए लोगों ने बोला है और मुझे जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाने की मांग की है. हमें आशीर्वाद मिला है और हम अब चुनाव हम लड़ेंगे.

चुनाव की तैयारी रामपुर के ही भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हासिम अहमद ने बताया 70 प्रतिशत लोग चुनाव की तैयारी में लगे हैं. ये किसानों का ही चुनाव है किसी पार्टी का नहीं. ऐसे में जमीन तो कोई नहीं तलाश रहा है लेकिन ग्राम पंचायत चुनाव किसानों का ही होता है तो लोग चुनाव की तैयारी में जरूर लगे हैं.

चुनाव क्यों ना लड़ें एबीपी गंगा की टीम ने किसान आंदोलन के जरिए ये जानने कि कोशिश की है कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर कहीं राजनीति तो नहीं तलाशी जा रही है. लेकिन, लोगों का यही कहना है, ये राजनीति नहीं है, हम तो आंदोलन में लगे हैं. जनता अगर कह रही है, संगठन के लोग कह रहे है, तो ऐसे में चुनाव क्यों ना लड़ें.

आंदोलन में समय दे रहे हैं लोग ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि वैसे ये राजनीति के नहीं ग्राम के चुनाव हैं. अगर लोग तैयारी कर रहे हैं तो लड़ना चाहिए. लोग आते हैं मिलकर जाते है. फिलहाल पंचायत चुनाव में लगे हैं. इसके लिए तैयारी चल रही है. अपना समय लोग यहां भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

CM योगी बोले- बुंदेलखंड में बनेगा फाइटर प्लेन, एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेगा विकास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget