एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: पहले पूछा धर्म फिर किया गैंगरेप, ट्रॉनिका सिटी मामले में हुए बड़े खुलासे

UP Crime News: गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में स्कूटी सीख रही युवती से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपियों ने युवती से धर्म पूछकर उसका गैंगरेप करने की बात स्वीकार की है.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हाल ही में सुनसान सड़क पर स्कूटी चलाना सीख रही एक युवती का कुछ बदमाशों ने गैंगरेप कर दिया था. जिस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. इनमें दो आरोपी जुनैद और इमरान भी शामिल हैं.

फिलहाल मामले की जांच के दौरान पुलिस को ऐसी सच्चाई का पता चला है, जिसे जान पुलिस के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई है. पुलिस ने बताया है कि जांच के दौरान गैंगरेप के एक आरोपी चांद ने इस बात को कबूला है कि उसने पीड़िता से उसका धर्म पूछकर रेप किया था. आरोपी चांद ने पुलिस को जानकारी दी है कि पीड़िता की सहेली ने उससे बताया था कि वह मुस्लिम है इस पर चांद ने पीड़िता की सहेली के साथ कुछ भी गलत नहीं होने का आश्वासन दिया था.

धर्म पूछकर पीड़िता से गैंगरेप

वहीं दूसरी ओर जब सहेली ने पीड़िता का धर्म बताया तो सभी आरोपी उस पर टूट पड़े. आरोपी चांद के साथ अन्य आरोपी यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने रेप करने के लिए अपने दोस्तों को कॉल कर बुलाया था. जो एक कार के गुजरने के कारण वहां से फरार हो गए थे. फिलहाल इस तरह से आरोपी का धर्म पूछकर एक युवती को हवस का शिकार बनाए जाने को लेकर जनता में रोष देखा जा रहा है.

स्कूटी सीखने के दौरान की थी दरिंदगी

डीसीपी विवेक यादव का कहना है कि 30 नवंबर को फैक्ट्री में काम करने वाली पीड़िता अपनी सहेली के साथ स्कूटी सीख रही थी. इस दौरान उसकी सहेली का दोस्त उसे स्कूटी चलाने वहां पहुंचा था. इसी दौरान सुनसान सड़क पर होने के कारण वहां से गुजर रहे इमरान, जुनेद और चांद ने पीड़िता की सहेली और उसके दोस्त को पकड़ लिया और फिर तीनों आरोपियों ने युवती से गैंगरेप किया. उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान और बाकियों को उनकी निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः

UP Politics: चुनाव के रिजल्ट्स ने बसपा, सपा और कांग्रेस को किया मजबूर? अब यूपी में 2024 के लिए बनेगी नई रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget