एक्सप्लोरर

UP Politics: चुनाव के रिजल्ट्स ने बसपा, सपा और कांग्रेस को किया मजबूर? अब यूपी में 2024 के लिए बनेगी नई रणनीति

Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद विपक्षी खेमे में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस, सपा, बसपा समेत तमाम दलों को समझ आ गया है कि अलग-अलग रहकर कोई फायदा नहीं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले आए विधानसभा चुनाव के परिणाम ने विपक्ष को एकजुट होने पर मजबूर कर दिया है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने जिस तरीके से राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ा और तल्खियां भी देखने को मिली उसके बाद आए चुनाव परिणाम में यह साफ कर दिया की अलग होने से किसको क्या फायदा और क्या नुकसान है. इन परिणामों को देखते हुए आने वाले दिनों में विपक्ष एकजुट होता दिखाई दे सकता है. विपक्षी दलों ने अंदर खाने इस बात की रणनीति बनाने शुरू कर दी है.
 
कांग्रेस पार्टी को भले ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसके लोगों का यह मानना है की जो लोग उससे अलग होकर चुनाव लड़े और चुनाव के दरमियान उल्टी सीधी बात करते हुए दिखाई दिए उनका इस चुनाव में आया मत प्रतिशत इस बात को दर्शाता है कि उनकी कितनी लोकप्रियता है.  इन चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत जिस तरीके से पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ है वह यह दर्शाता है की इन राज्यों में उनके पार्टी के संगठन की क्या स्थिति है और वो जनता के बीच में कितना लोकप्रिय है. वहीं कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से अपने संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूत करते हुए 2024 के लिए मजबूत दावेदारी की तैयारी में लगी है.
 
गठबंधन बना विपक्षी दलों की मजबूरी
इन चुनाव के रिजल्ट से समाजवादी पार्टी भले ही एक भी सीट न जीती हो और वोट प्रतिशत भी एक फीसदी से कम हो लेकिन सपा भी अंदर खाने इस बात से खुश है कि उसको तवज्जो न देने वाली पार्टी भी इस चुनाव में वह रंग नहीं दिखा पाई जिसको उसको उम्मीद थी. अगले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सीटों पर होने वाले गठबंधन में अब सपा का मानना है कि कांग्रेस उसे अब उस तरीके से दबाव बनाने की स्थिति में नहीं रहेगी. अगर वह इन तीनों राज्यों में जीत जाती तो वह एक अलग रूप में दबाव बनाती.
 
सपा इसके साथ ये भी मानती है कि कांग्रेस पार्टी के पास आज उत्तर प्रदेश में अमेठी, रायबरेली के अलावा बाकी जिलों में उतना संगठन नहीं है इसलिए सपा की कोशिश होगी कि कांग्रेस उसपर बाकी जगहों पर ज्यादा दबाव न बना पाए.
 
बसपा भी गठबंधन में हो सकती है शामिल
इन विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी का भी रिजल्ट अच्छा नहीं रहा पर वो एक बार फिर से लोकसभा चुनाव अलग लड़ने का ताल ठोक रही है. वहीं सपा बसपा अंदर इस खाने को मानती है की आने वाले दिनों में बसपा के गठबंधन से उनका फायदा मिल सकता है. अंदर खाने दोनो दलों की कोशिश भी है कि अगर बहुजन समाज पार्टी से उनकी मित्रता हो जाए तो 2024 में शायद कोई करिश्मा हो जाए. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget