एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में सोते हुए पड़ोसी को जिंदा जलाने की कोशिश, खुद भी आग की चपेट में आया, हुई मौत

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में गांव क बुजुर्ग ने पड़ोसी पर सोते समय पेट्रोल डालकर जला दिया. इस दौरान वो खुद भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार को एक सनसनी वारदात सामने आई हैं. जहां गांव के ही एक बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी पर सोते समय पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. जिससे वो बुरी तरह झुलस गया. वहीं इस आग की चपेट में आरोपी बुजुर्ग भी आ गया. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. दोनों के बीच एक पुराने झगड़े को लेकर गुस्सा था, जिसके बाद उसने इस भयावह घटना का अंजाम दिया. 

ये घटना ग़ाज़ियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के पतला गांव की है जहां रहने वाले नेपाल सिंह (55 साल) अपने घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे. तभी पड़ोस में रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग सीताराम ने अपने पड़ोसी पर पेट्रोल डालकर आ लगा दी और वहां से भाग निकला. आग लगते हैं नेपाल सिंह भागकर घर के अंदर गया और बाथरूम में जाकर आग को बुझाया. 

आग में नेपाल सिंह बुरी तरह झुलस गए हैं. जिसके बाद उन्हें सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी तरफ नेपाल सिंह को आग के हवाले करते वक्त आरोपी बुजुर्ग भी आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसका शव भी पास के खेत में पड़ा मिला है. 

पड़ोसी पर पेट्रोल डालकर जलाया
डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया नेपाल सिंह अपने घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाले सीताराम ने अपने पड़ोसी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इसी सूचना दी. पुलिस ने नेपाल सिंह को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस को सीताराम का शव भी पास के खेत में पड़ा मिला. 

डीसीपी ने बताया कि नेपाल सिंह को जलाते हुए सीताराम भी झुलस गया था और अपना इलाज नहीं करा पाया, जिससे उसकी मौत हो गईं. बताया जा रहा है दो महीने पहले सीताराम की पत्नी ने कुछ कपड़े जलाए थे. उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिससे नेपाल सिंह के घोड़े की पूंछ जल गई थी. आस-पास के लोगों ने उनका विवाद समाप्त कर दिया और आपस में समझौता करा दिया था, जिसके बाद मामला थाने नहीं पहुंचा. 

इसी घटना को लेकर सीताराम नाराज़ चल रहा था. जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. नेपाल सिंह को जलाने के दौरान वो खुद भी झुलस गया जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीसीपी ने बताया कि इस घटना के चश्मदीद का कहना है कि  नेपाल सिंह के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाए तो आग की लिपटे ऊपर तक उठी दिखाई दे रही थी. नेपाल सिंह घर के बाथरूम में पहुंचे और आग को बुझाया 

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने की मौलाना सज्जाद से मुलाकात, नीट परीक्षा समेत कई मुद्दों पर हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget