एक्सप्लोरर

कोरोना की मार से उबर नहीं पाए हैं ऑटो चालक, बोले- दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं, त्यौहार कैसे मनाएं

ऑटो रिक्शा चालक कोरोना की मार से अभी भी नहीं उबर पाए हैं. रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को आज भी सवारियों का इंतजार है. ऑटो चालकों को अपना घर चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

गाजियाबाद: दीपावली का त्यौहार नजदीक है लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि उन्हें दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं है, त्यौहार कैसे मनाएं. ये वो मेहनतकश लोग हैं जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते हैं. लेकिन, कोरोना की वजह से इनकी जिंदगी दुश्वार हो गई है.

कोरोना की मार से नहीं उबर पाए ऑटो चालक ऑटो रिक्शा चालक कोरोना की मार से अभी भी नहीं उबर पाए हैं. रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले ऑटो रिक्शा चालकों को आज भी सवारियों का इंतजार है. लोगों में कोरोना का डर है और पूरी तरह से ट्रेनों के संचालन भी शुरू नहीं हुआ है जिसकी वजह से ऑटो चालकों को सवारियां नहीं मिल रही हैं. आलम ये है कि ऑटो रिक्शा चालक इस बार दीपावली के पर्व भी नहीं मना पाएंगे.

नहीं नजर आ रही हैं सवारियां कोरोना काल के समय में मार्च से ही ट्रेनों को बंद कर दिया गया था. हालांकि, अनलॉक के समय कुछ ट्रेनों को शुरू भी कर दिया गया था. मगर अभी भी रेलवे पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटा है जिसके चलते सिर्फ कुछ ही लोग ही रेलवे स्टेशन आ रहे हैं. रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो रिक्शा चालक दो-दो दिनों तक सवारियों की राह ताकते हैं लेकिन सवारियां नजर नहीं आ रही हैं.

घर चलाने में हो रही है दिक्कत ऑटो चालकों का कहना है कि कुछ ट्रेनों को चालू भी किया गया है. ऐसे में वो ही लोग रेलवे स्टेशन आते हैं जिनका रिजर्वेशन होता है. स्टेशन आने वाली सवारियां ओला या उबर या प्राइवेट टैक्सी से आना पसंद करते हैं. वजह है कोरोना का डर. इस डर की वजह से ही रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो में कोई सवारी नहीं बैठती. जिससे ऑटो चालकों को अपना घर चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पिता से बेहतर भला कौन समझ सकता है एक ऑटो चालक प्रमोद का कहना है कि कोरोना कॉल में जब देश में लॉकडाउन लगा तब बहुत सारे लोगों की रोजी-रोटी पटरी से उतर गई थी. धीरे-धीरे काम धंधे शुरू हुए हैं लेकिन, आर्थिक स्थिति अब भी ऐसी ही बनी हुई है कि त्यौहार पर बच्चे मिठाई और कपड़े का इंतजार करेंगे. लेकिन, जब पिता खाली हाथ जाएगा तो उनके दिल पर क्या गुजरेगी ये पिता से बेहतर भला कौन समझ सकता है.

यह भी पढ़ें:

मथुरा: गोवर्धन ईदगाह में चार हिंदू युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, शांति भंग की धाराओं में भेजे गए जेल

प्याज़ की बढ़ती कीमतों पर एक्शन में सीएम योगी, जमाखोरी पर सख्ती और भंडारण सीमा तय करने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget