एक्सप्लोरर

UP में कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सास ने लगाया जबरन घर कब्जाने का आरोप

FIR on Dolly Sharma: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा के ख़िलाफ़ उनकी सास ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि वो उनका घर हड़पना चाहती है.

Ghaziabad News: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा के ख़िलाफ़ उनकी सास पुष्पा शर्मा ने जबरन घर में घुसने और क़ब्ज़ा करने का आरोप लगाया है. इस मामले में कांग्रेस नेता समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना लिंकरोड इलाके में मुक़दमा दर्ज कराया गया है. आरोप है कि डॉली शर्मा कुछ गुंडों के साथ उनके घर पहुँची और डरा धमकाकर घर की चाबी छीन ली. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.

शिकायतकर्ता पुष्पा शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बहू डॉली शर्मा ने उन्हें धमकी दी थी कि वो उनके सूर्य नगर वाले घर पर कब्जा कर लेगी. 9 फरवरी शाम क़रीब साढ़े आठ बजे वो 15-20 गुंडों को साथ लेकर उनके घर आई और उनके घर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को डरा धमकाकर उनसे गेट की चाबी ले ली और घर में घुस गई. उसने ज़बरदस्ती गन प्वाइंट पर ये भी लिखवा लिया कि हम आपको चाबी दे रहे हैं. इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

कांग्रेस नेता के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज
पुष्पा शर्मा ने कहा कि मैं दीपक शर्मा और डॉली वर्मा को घर से बेदख़ल कर चुकी हूँ. कोर्ट के आदेश के बावजूद वो मेरे घर में घुस गई है. उन्हें पुलिस से अपना घर ख़ाली कराने की अपील की है. उन्होंने दावा किया कि कोर्ट ने भी उनकी बहू को उनके घर में हस्तक्षेप से मनाही की है बावजूद इसके वो कोर्ट का आदेश नहीं मान रही है. 

पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता डॉली समेत 15-20 लोगों के ख़िलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई हैं. वहीं दूसरी तरफ डॉली शर्मा ने ख़ुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि वो दस साल से अपने बच्चे और पति के साथ इसी घर में रह रही है. उसके सभी दस्तावेज इसी घर के एड्रेस पर बना हैं. उन्होंने माना कि घर में पारिवारिक विवाद चल रहा है लेकिन इसे बढ़ाने के लिए मामले को तूल दिया गया है.

पूरे मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मेरी शादी इसी घर में हुई और मेरे सभी जरूरी दस्तावेज इसी पते पर हैं तो कब्जा करने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति दीपक शर्मा के चाल-चलन ठीक नहीं हैं. एफआईआर पर शर्मा ने कहा कि यह एक षड़यंत्र है ताकि मुझ पर बेवजह दबाव बनाया जा सके. इस संदर्भ में मैंने गाजियाबाद पुलिस के कमिश्नर को ई-मेल भी किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget