एक्सप्लोरर

गाजीपुर में चलती पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला, दो लोगों को आई मामूली चोट

UP News: गाजीपुर में एक चलती कार पर जामुन का पेड़ अचानक टूट कर गिर गया. कार में सभी लोग को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया. वहीं वन विभाग की टीम ने मौके से पहुंचकर पेड़ को हटाया.

Gazipur News: गाजीपुर में एक चलती कार पर एक बड़ा पेड़ अचानक टूट कर गिर गया. कार में उस समय चार लोग सवार थे पर सभी बच गये. हादसे में कार का नुकसान जरूर हुआ पर इसे ईश्वर की महिमा ही कहा जायेगा कि चलती कार पर पेड़ गिर जाये और उसमें सवार सभी लोग साफ बच जायें. शायद ऐसे ही किसी हादसे पर ये कहावत बनी होगी.

यह पूरा मामला बलिया-गाजीपुर नेशनल हाईवे 31 के तिवारीपुर का है.बताया जा रहा है कि गाजीपुर के रहने वाले शम्भूनाथ वर्मा अपने पिता और दो अन्य लोगों के साथ बिहार के भरौली से गाजीपुर की तरफ आ रहे थे. मुहम्मदाबाद क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ के पास जैसे ही ये लोग पहुंचे. इनकी कार के ऊपर जामुन का एक पुराना पेड़ टूटकर गिर गया.

वन विभाग की टीम ने सड़क से हटाया पेड़ को
पेड़ के टूटने की वजह से गाड़ी उसमें दब गयी. जामुन का पेड़ काफी बड़ा होता है. जिसकी वजह से पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गयी.संयोग अच्छा रहा कि स्थानीय लोग मौजूद थे और फौरन वहां पहुंच गये.लोगों ने किसी तरह से कार में से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनमें से जो घायल थे उनका प्राथमिक इलाज कराया.हालांकि इस हादसे में दो लोगों को हल्की चोट आयी है और सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच गये.पेड़ के गिरने की वजह से कुछ देर के लिये हाइवे भी जाम हो गया.बाद में वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और पेड़ को काटकर हाइवे को खाली कराया.

कार चालक श्याम बाबू वर्मा ने बताया कि वो लोग भरौली से गाजीपुर जा रहे थे.गाड़ी अपनी सामान्य रफ्तार से चल रही थी तभी अचानक एक पेड़ कार पर गिर गया और हम लोग उसमें दब गये.कार में चार लोग सवार थे जिनमें से दो लोगों को हल्की चोट लगी है.कार सवार लोग तो इस हादसे में बच गये पर इस हादसे को देखकर हर कोई यही कह रहा था कि इन चारों को खुद भगवान ने बचा लिया. हादसा हाईवे पर हुआ है और जाहिर सी बात है कि उस समय कार की रफ्तार भी तेज रही होगी.ऐसे में सभी कार सवारों को सुरक्षित देखकर सभी की जुबान पर यही कहावत थी-जाको राखे साइयां मार सके न कोय. 

ये भी पढ़ें: AMU के लॉ विभाग का विदेश में भी नाम, सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रह चुके है यहां के छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget