एक्सप्लोरर

जानें- कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में कौन-कौन बना करोड़पति, क्या आपको याद हैं ये सवाल

क्या आपको वो नाम याद हैं जौ कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में करोड़पति बन चुके हैं। हम आपको करोड़पति बनाने वाले सवाल और जवाब के बारे में भी बताएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा।'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन के तीसरे करोड़पति बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा बन गए हैं। गौतम पेशे से रेलवे इंजीनियर हैं और पश्चिम बंगाल के आद्रा में नियुक्त हैं।

करोड़पति बनने के लिए गौतम को किस सवाल का जवाब देना पड़ा पहले हम आपको ये बताएंगे, इसके बाद हम आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बताएंगे जो गौतम से पहले करोड़पति बन चुके हैं। हम आपको करोड़पति बनाने वाले सवाल और जवाब भी बताएंगे।

kbc

तो चलिए पहले बात करते हैं गौतम कुमार झा की। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर गौतम ने बेहतर तरीके से खेल को खेला और सवालों के सही जवाब देते हुए सात करोड़ के सवाल तक पहुंच गए। गौतम कुमार झा से एक करोड़ के लिए अमेरिका के राष्ट्रगान से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसका उन्होंने सही जवाब दिया।

एक करोड़ के सवाल का सही जवाब देने के बाद बारी आई सात करोड़ के सवाल की। सात करोड़ के सवाल का जवाब गौतम कुमार नहीं पता था इसीलिए उन्होंने गेम से खुद को बाहर कर लिया। इसी के साथ गौतम कुमार झा केबीसी सीजन 11 में अब तक के तीसरे करोड़पति बन गए हैं।

चलिए अब आपको उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो गौतम कुमार झा से पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में करोड़पति बन चुके हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 के पहले करोड़पति बिहार के सनोज राज बने थे। सनोज अपने परिवार के साथ बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित ढोंगरा गांव में रहते हैं। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब दो साल से सनोज सहायक कमांडेंट के पद पर काम कर रहे हैं।

एक करोड़ का सवाल- सवाल: भारत के किस मुख्य न्यायाधीश के पिता भारत के एक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे? जवाब: जस्टिस रंजन गोगोई

सात करोड़ के लिए सवाल- सवाल: ऑस्ट्रेलियन दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने किस भारतीय गेंदबाज की बॉलिंग पर एक रन बनाकर प्रथम श्रेणी का सौंवा शतक पूरा किया था? जवाब: गोगुमल किशन चंद

जानें- कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में कौन-कौन बना करोड़पति, क्या आपको याद हैं ये सवाल

'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन की दूसरी करोड़पति बबीता ताड़े हैं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है।

एक करोड़ का सवाल सवाल: मुगल शासक बहादुर शाह जफर के किस दरबारी कवि ने दास्तान-ए-गदर लिखी थी, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के अपने निजी अनुभवों के बारे में लिखा था? जवाब: जहीर देहलवी

बबीता को सात करोड़ के सवाल का जवाब भी पता था लेकिन रिस्क ना लेते हुए उन्होंने शो छोड़ दिया। सवाल: किस राज्य के सबसे ज्यादा राज्यपाल आगे जाकर भारत के राष्ट्रपति बने हैं? जवाब: बिहार

जानें- कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में कौन-कौन बना करोड़पति, क्या आपको याद हैं ये सवाल

इससे पहले भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक पुराने सीजन में बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने करोड़पति बनने का सपना पूरा किया था। उस वक्त सुशील कुमार ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सीजन 5 में उन्होंने पांच करोड़ रुपये जीते थे।

सुशील से पांच करोड़ का सवाल था... सवाल: 16 अक्टूबर 1868 को अंग्रेजों के हाथों निकोबार द्वीप समूह बेचने के बाद भारत से किस औपनिवेशिक शक्ति का अंत हो गया था? जवाब: डेनमार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSP चीफ मायावती के घर पहुंचे कांग्रेस नेता, BJP को मिल गया मौका! केशव प्रसाद मौर्य ने कर दिया बड़ा दावा
BSP चीफ मायावती के घर पहुंचे कांग्रेस नेता, BJP को मिल गया मौका! केशव प्रसाद मौर्य ने कर दिया बड़ा दावा
बस्ती के आवास विकास में मोमो की दुकान पर लोगों को मिलावट का शक, FDA से जांच की मांग
बस्ती के आवास विकास में मोमो की दुकान पर लोगों को मिलावट का शक, FDA से जांच की मांग
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश
बृजभूषण शरण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास अंसारी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

वीडियोज

Cocktail 2 Song ‘माशूका’ पर Copy विवाद, Trolls को Pritam ने बताया अपना “Unpaid PR Team”
कॉकरोच जनता पार्टी को मिला बॉलीवुड का Support, Instagram Followers में BJP-Congress को छोड़ा पीछे
Twisha Sharma Case: पुलिस स्टेशन में मीडिया पर भड़के वकील, Giribala ने साधी चुप्पी! | Breaking | MP
Mumbai News | Bandra Clash | Stone Pelting: बुलडोजर कार्रवाई के चौथे दिन भारी बवाल! | Breaking
NEET Paper Leak Update : नीट पेपर लीक को लेकर देशफर में बवाल | CBI | NTA | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NCERT बुक का विवादित चैप्टर लिखने वालों की माफी स्वीकार', सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया आदेश, कहा- अब इन्हें नौकरी....
'NCERT बुक का विवादित चैप्टर लिखने वालों की माफी स्वीकार', सुप्रीम कोर्ट ने वापस लिया आदेश, कहा- अब इन्हें नौकरी....
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
इकरा हसन की बढ़ सकती है मुश्किल, इस मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, इन धाराओं में FIR दर्ज
IPL 2026 Playoffs: अब 1 स्पॉट और 4 टीमों के बीच जंग, प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर; होश उड़ा देंगे सारे समीकरण
अब 1 स्पॉट और 4 टीमों के बीच जंग, प्लेऑफ के लिए कांटे की टक्कर; होश उड़ा देंगे सारे समीकरण
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
Cockroach Tshirt Viral Video: Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो
एक आम की कीमत लाखों में! ओडिशा के इस बाग में पक रहा है दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी मैंगो
एक आम की कीमत लाखों में! ओडिशा के इस बाग में पक रहा है दुनिया का सबसे महंगा मियाज़ाकी मैंगो
Embed widget