एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा में 12 हजार से ज्यादा ऑटो चालकों पर मंडरा रहा है खतरा, बिना मीटर के नहीं ले सकेंगे ज्यादा किराया

विभाग ने ऑटो चालकों के सामने एक शर्त रखा है कि, ज्यादा किराया वही ले पाएगा जिसकी ऑटो में मीटर लगा होगा, यानी बिना मीटर के ऑटो चालक बढ़ाया गया किराया नहीं वसूल पाएंगे.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग (UP Transport Department) ने सड़कों पर फिट ऑटो चलाने का प्लान बनाया है. इसके तहत अनफिट ऑटो को सीज किया जा रहा है. इसके अलावा ऑटो चालकों के मनमाने तौर पर वसूले जा रहे किराए को देखते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निर्देश जारी किया था और इस निर्देश के मुताबिक जिस ऑटो में मीटर नहीं होगा वो सड़कों पर नहीं चल सकेंगे. वहीं बिना मीटर के अगर ऑटो चलेगा तो उसे चलाने वाले चालक पर कार्रवाई भी की जाएगी. 

क्या शर्त रखा है परिवहन विभाग ने
जिला प्रशासन ने 21 मई तक ऑटो चालकों को मीटर लगवाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद बीते कई दिनों से ऑटो के किराए को बढ़ाने को लेकर परिवहन विभाग और ऑटो चालकों के बीच रस्साकसी चल रही है. इस तनातनी को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऑटो चालकों के सामने एक शर्त रखी है जिसके मुताबिक ज्यादा किराया वही ऑटो चालक ले पाएगा जिसकी ऑटो में मीटर लगा होगा, यानी बिना मीटर के ऑटो चालक बढ़ाया गया किराया नहीं वसूल पाएंगे.

Delhi Dengue Cases: कोरोना के बीच डेंगू ने बढ़ाई लोगों की चिंता, दिल्ली में अबतक 134 मामले सामने आए

15 जुलाई तक बढ़ाया जाएगा किराया
दरअसल परिवहन विभाग ने 15 जुलाई तक ऑटो का किराया बढ़ाए जाने का फैसला लिया है. परिवहन विभाग के मुताबिक इससे पहले साल 2009 में ऑटो का किराया बढ़ाया गया था. परिवहन विभाग के एआरटीओ एके पांडेय के मुताबिक फिलहाल गौतमबुद्धनगर जिले में 17,825 ऑटो का रजिस्ट्रेशन हो रखा है. इसमें से अगर एनसीआर परमिट वाले ऑटो जिनकी संख्या 4 हजार है, अगर ऐसे ऑटो चालकों को हटा दिया जाए तो फिलहाल मुश्किल से 1 हजार ऑटो में ही मीटर लगा हुआ है. इसका मतलब है कि लगभग 12,500 ऑटो बिना मीटर के सड़कों पर चलाए जा रहे है.

200 से ज्यादा ऑटो पर हुई कार्रवाई
एके पांडेय ने बताया कि, बिना मीटर के ऑटो चालकों को लेकर परिवहन विभाग भी सख्त है. यही वजह है कि अब तक प्रवर्तन टीम ने 200 से ज्यादा ऑटो चालकों पर कार्रवाई की है. इनसे  500 रुपये का चालान लिया गया है और यह आगे भी जारी रहेगा. वहीं जिलाधिकारी के मीटर लगवाने के आदेश पर ऑटो एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के साथ बातचीत भी की थी जिसमें उन्होंने बताया कि मीटर लगवाया जा रहा है लेकिन उन्हें 12 मई को इसकी जानकारी मिली थी, ऐसे में थोड़ा ज्यादा वक्त चाहिए होगा.

Delhi Weather: दिल्ली वालों को आज भी बारिश के लिए करना होगा इंतजार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल', बोले मंत्री दयाशंकर सिंह
'फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा तो बंद हो जाएंगे अस्पताल', बोले मंत्री दयाशंकर सिंह
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget