एक्सप्लोरर

Gautam Budh Nagar: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के मोर्चे पर बड़ी राहत, इस साल पहली बार एक्टिव केस हुए इतने कम

Corona Update : गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना को लेकर राहत देने वाली खबर है जनपद पहली बार बुधवार को एक्टिव केसों की संख्या घटकर 50 से भी कम हो गई. बुधवार को जनपद में सिर्फ 48 एक्टिव केस रह गए.

Corona Update In Gautam Buddh Nagar: यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना को लेकर राहत देने वाली खबर है जनपद पहली बार बुधवार को एक्टिव केसों की संख्या घटकर 50 से भी कम हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गौतमबुद्धनगर में फिलहाल 48 सक्रिय मामले हैं. इससे पहले मंगलवार को जनपद में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए थे. अधिकारियों के मुताबिक जनपद में अब कोरोना के रोजाना 10-20 मामले ही सामने आ रहे हैं. हालांकि ये चिंता की बात नहीं हैं क्योंकि आंकड़ों के हिसाब से पॉजिटिविटी रेट 0.1 फीसद से भी कम है. 

कोरोना को लेकर राहत वाली खबर

स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक 98,565 कोरोना के मामले दर्ज किए गए जिनमें 490 की मौत हो गई जबकि 98,027 ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही जिले में 2,011,770 कोविड टेस्ट किए गए. आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद इस साल 2 जनवरी को कोरोना के रोजाना आने वाले केसों की संख्या 100 के पार चली गई थी. 12 जनवरी को जनपद में रोजाना आने वाले मामलों की संख्या बढ़कर सबसे ज्यादा  2,230 तक पहुंच गई. जो महामारी शुरू होने के बाद एक दिन में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले थे. इसके अलावा 16 जनवरी को जिले में सबसे ज्यादा 12,705 सक्रिय मामले दर्ज किए गए. हालांकि जनवरी के मध्य से इन मामलों में लगातार कमी आने लगी. 

स्वास्थ विभाग की ओर से दी गई ये हिदायत

आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मामले शून्य हो गए हैं लेकिन गौतमबुद्धनगर जनपद में अब भी रोजाना कुछ मामले देखने को मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि इसके एक वजह ये है कि ये जिला दिल्ली से सटा हुआ है और यहां दोनों प्रदेशों के लोगों का आना-जाना रहता है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सरकार ने अब लगभग कोरोना के सारे प्रतिबंध हटा दिए हैं ऐसे में लोगों को और सावधान रहने की जरुरत है. 

गौतमबुद्धनगर यूपी के उन जिलों में लिस्ट में शामिल है जिसमें सौ फीसदी टीकाकरण हो गया है. जनपद में कुल 3.969 मिलियन खुराकें दी गई हैं, जिसमें 2.227 मिलियन पहली डोज, 1.69 मिलियन दूसरी डोज और 51,188 बूस्टर डोज शामिल हैं. इसके अलावा 15-18 साल के बच्चों को भी 147,000 डोज दी जा चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें

UP Politics: शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

UP Board Exam: यूपी बोर्ड के छात्रों को PM Modi देंगे ‘सफलता का मंत्र’, एक अप्रैल को करेंगे वर्चुअल संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget