एक्सप्लोरर

गौतमबुद्धनगर की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, 136 शिकायतें हुईं दर्ज

Gautam Buddha Nagar News: गौतमबुद्धनगर की तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां कुल 27 शिकायतें आईं. इनमें से एक शिकायत का निराकरण तत्काल किया गया.

UP News: गौतमबुद्धनगर में जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण की पारदर्शी प्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों सदर, दादरी और जेवर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा.

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार सभी उप जिलाधिकारियों ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की. तहसील सदर में समाधान दिवस की कमान उप जिलाधिकारी चारुल यादव ने संभाली. यहां जनता से कुल 04 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं. तहसील दादरी में समाधान दिवस का नेतृत्व उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा ने किया. दादरी क्षेत्र से सर्वाधिक 105 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का समाधान मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कर दिया गया.

तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां कुल 27 शिकायतें आईं. इनमें से एक शिकायत का निराकरण तत्काल किया गया. कुल मिलाकर जनपद की तीनों तहसीलों से 136 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया. शेष शिकायतों को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया है.

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस को प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मामलों में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित हो. यह समाधान दिवस न सिर्फ शासन की जनहितकारी नीति को दर्शाता है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
'नौजवान छात्र-छात्राओं...', एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget