एक्सप्लोरर

गठवाला खाप चौधरी का नरेश टिकैत से सवाल- 5 सितंबर की पंचायत किसान पंचायत है या टिकैत पंचायत?

5 सितंबर को संयुक्त मोर्चा की होने वाली पंचायत लगातार विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है. इससे पहले एक पंचायत में पहुंचे भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत अपने पूर्व के बयान पर खेद जताते हुए नजर आए.

Ghatwala Khap Panchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को संयुक्त मोर्चा की होने वाली पंचायत लगातार विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है. 5 सितंबर को होने वाली पंचायत और किसानों के गढ़ सिसौली में बीजेपी विधायक उमेश मलिक के साथ हुई बदतमीजी को लेकर गठवाला खाप की एक पंचायत लिसाढ़ गांव में आयोजित की गई, जिसमें गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत पर सवाल दागते हुए पूछा कि चौधरी नरेश टिकैत पहले यह बताएं कि 5 सितंबर की महापंचायत किसान पंचायत है या टिकैत पंचायत. पंचायत में पहुंचे भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत भी अपने पूर्व के बयान पर खेद जताते हुए नजर आए.

दरअसल, ये मामला जनपद शामली का है. जहां पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ में आज गठवाला खाप की एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमो और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत पर जमकर सवाल दागे. उन्होंने नरेश टिकैत से पूछा कि टिकैत पहले यह स्पष्ट करें कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत किसानों की पंचायत है या फिर टिकैत पंचायत क्योंकि जिस प्रकार राजनीतिक संगठन भी इस पंचायत के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, उससे तो साफ जाहिर होता है कि यह पंचायत किसान पंचायत न होकर राजनीतिक और टिकैत पंचायत लग रही है. गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के इस बयान के बाद अब गठवाला खाप असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रही है.

नरेश टिकैत ने अपने पूर्व के बयान पर जताया खेद

इस पंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के सुप्रीमो नरेश टिकैत ने अपने पूर्व के बयान पर खेद भी जताया और बोले कि कोरे कागज पर साइन करवा लो जो लिखना है लिख लो. पंचायत में मौजूद गठवाला खाप के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया और कहा कि भाकियू सुप्रीमो का यह बयान कतई सही नहीं है. जिसके बाद सुप्रीमो नरेश टिकैत को पंचायत छोड़कर वहां से जाना पड़ा. पंचायत से बाहर निकले नरेश टिकैत ने कहा कि उनकी गठवाला खाप के चौधरी से बात हो चुकी है और वह 5 तारीख में होने वाली महापंचायत में अवश्य पहुंचेंगे और यह पंचायत उन्हीं की पंचायत है और उन्हें पहुंचना भी चाहिए.

ये भी पढ़ें :-

बड़ी खबरः हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

Caste Based Census: जीतन राम मांझी ने उठाए सवाल, ‘नाम में टाइटल लगाकर जाति बताने वालों को डर क्यों?’

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget