एक्सप्लोरर

UP Politics: संजीव जीवा हत्याकांड को लेकर ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर निशाना, सपा पर लगाए गंभीर आरोप

UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि ये माफिया उन्हीं के द्वारा पाले-पोसे गए हैं जो अब प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं.

Gorakhpur News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने गैंगस्टर संजीव जीवा (Gangster Sanjeev Jeeva) की हत्या के मामले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं है, विपक्ष को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. यूपी में जब सपा की जब सरकार थी, तो ये माफिया उन्हीं के द्वारा पुष्पित-पल्लवित किए गए हैं. ये उन्हीं के द्वारा रोपित पौधे हैं, जो आज वट वृक्ष बनकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं.

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम गोरखपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महाजनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए और मोदी सरकार के कामों का बखान किया. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने गैंगस्टर जीवा की हत्या पर भी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि ये माफिया सपा द्वारा ही पाले-पोसे गए हैं जो आज प्रदेश की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं. वहीं उन्होंने आगे कहा, ये हमारी जिम्मेदारी है और हम जिम्मेदारी के साथ कह सकते हैं कि लखनऊ वाली घटना को यूपी सरकार ने गंभीरता से लिया है. इसमें जो भी वांछित होगा, कानून के तहत उसे वो कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे.

लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हुई हत्या

दरअसल गैंगस्टर संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ की जिला अदालत में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी विजय यादव वकील की पोशाक पहनकर आया था. इस गोली कांड में एक दो साल की लड़की और एक पुलिस कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए थे. बच्ची की हालत नाजुक है जबकि पुलिस कांस्टेबल के दांये पैर में गोली लगी है और उसकी हालत स्थिर है. सीएम योगी ने भी गुरुवार को बच्ची से अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी. 

ब्रजेश पाठक ने सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को लेकर भी जानकारी दी और कहा इसके लिए बजट आरक्षित किया गया है. पहले ये वैक्सीन विदेश से आती रही है. अब ये भारत में बन रही रही है. इसका ट्रायल चल रहा है, महीने-दो महीने में ट्रायल पूरा हो जाएगा. भारत में निर्मित वैक्सीन मरीज को लगाने का काम होगा. ब्रजेश पाठक ने कहा कि अधिकारी सरकार की और उनकी बात सुनते हैं. कहीं से किसी भी तरह की शिकायत नहीं है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'बदला लेना हिन्दुस्तान का इतिहास है', गैंगस्टर जीवा की हत्या पर बोले सुब्रत पाठक, अखिलेश पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
राहुल गांधी ने बढ़ाया Gen-Z पर फोकस, अखिलेश से भी जल्द फाइनल होगी डील
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल
डेटिंग ऐप पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग! शातिर महिला का खौफनाक खेल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget