एक्सप्लोरर

नहीं सुधर रहा है पुलिस का रवैया, गैंगरेप पीड़िता पर समझौता करने का दबाव डाल रही है कानपुर पुलिस

कानपुर में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले पर लापरवाह बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िा की शिकायत नहीं लिखी जा रही है। साथ ही पुलिस पीड़िता पर समझौते का दबाव बना रही है

कानपुर, एबीपी गंगा। हैदराबाद रेप कांड को लेकर भले ही पूरे देश में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हो रहे हों, लोकसभा में सांसद कड़े कानून की मांग कर रहे हो लेकिन हमारी पुलिस इतनी बेशर्म है कि रेप पीड़िताओं के साथ उसका ढुलमुल रवैया अभी तक कायम है। ताजा मामला कानपुर में का है जहां एक चौदह वर्षीय छात्रा के साथ तीन लड़कों ने डाक्टर की क्लीनिक में गैंग रेप किया लेकिन पुलिस उसकी एफआईआर लिखने की जगह उससे समझौते का दबाव बनाती रही। किसी तरह जब ये मामला मीडिया की जानकारी में आया तो अधिकारियों ने एक्शन लेकर पीड़ित छात्रा की शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। लेकिन हैरानी देखिये छात्रा गैंग रेप का खुला आरोप लगा रही है लेकिन पुलिस है कि अभी भी मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर कई दिन पुराना मामला बताकर मुख्य आरोपी से अभी सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित है।

कानपुर के विधनू इलाके के एक गांव की रहने वाली चौदह वर्षीय पीड़ित छात्रा मंगलवार शाम सात बजे अपने परिवार के साथ गैंग रेप की एफआईआर कराने एसएसपी कानपुर के बंगले पहुंची थी। एसएसपी लखनऊ मीटिंग में गए थे इसलिए ये बंगले के बाहर खडे थे तभी मीडिया की नजर इन पर पड़ गई। मीडिया के बात करने पर पीड़ित छात्रा ने गैंगरेप और पुलिस की ढिलाई का खुलासा कर दिया। छात्रा ने बताया की वह दसवीं की छात्रा है, 22 नवंबर को वह स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में राज नाम के लड़के ने जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। उसके बाद एक डाक्टर संजू की क्लीनिक में ले गया। जहां डॉक्टर ने जबरन सूई लगाकर बेहोश कर दिया, उसके बाद राज, संजू और एक अन्य युवक ने मेरे साथ गैंगरेप किया। इसके बाद राज ने ही छात्रा की मां को यह सूचना दी कि छात्रा हॉस्पिटल में बीमार पड़ी है। छात्रा की मां का कहना है कि मेरे पति बाहर थे, जब वे आये तो मैं चौकी गई शिकायत लिखाने, मुझे थाना चौकी नहीं मालूम थी चौकी में दरोगा जी ने डायरी में लिखा फिर थाने गई तो उन्होंने चौकी भेज दिया रिपोर्ट नहीं लिखी। फिर कल रात को दरोगा जी आये बोले मुआवजा ले लो कुछ न करो। इस मामले में बिधनू पुलिस दो दिन से मामला दबाने में लगी रही। आखिर मंगलवार को देर शाम जब पीड़िता एसएसपी आवास पहुंची तो मीडिया को भनक लग गई। मीडिया के दबाव में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत लेकर जांच तो शुरू कर दी लेकिन मामला कई दिन पुराना दिखाकर अभी भी जांच के बाद कार्रवाई का रास्ता निकालने में जुट गई है। यानी रेप पीड़िता नबालिग गैंगरेप का आरोप लगा रही है लेकिन पुलिस है कि सख्त कार्रवाई की जगह मामला समझौते और ठंडा करने में लगी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget