एक्सप्लोरर

UP: वाराणसी में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, लोगों की बढ़ीं धड़कनें

Varanasi News: वाराणसी में गंगा नदी में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है, जो खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

वाराणसी में बीते दिनों गंगा और वरुणा के जलस्तर में घटाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी. लेकिन, अब एक बार फिर काशी के लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं. यहां पर एक-दो दिन से गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. 

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने की वजह ये खतरे के निशान के पास पहुंच रहा है. माना जा रहा है कि 24 घंटे अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो एक बार फिर काशी के गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति होगी. 

वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. चेतावनी बिंदु के बेहद करीब गंगा का जलस्तर 69.5 मीटर तक पहुंच चुका है.

गंगा में बढ़ते जलस्तर के बाद सहायक नदी वरुणा के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, जिसके बाद एक बार फिर वरुणा तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं. 

वहीं बीते सप्ताह गंगा के जलस्तर में हो रही कमी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी. धीरे-धीरे आम जनजीवन सामान्य होने की तरफ बढ़ चला था. लेकिन, एक बार फिर गंगा ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिसके बाद निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं. 

निचले इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

वाराणसी में गंगा घाटों से होकर गुजरती है. हालांक, जनपद में गंगा के बढ़ते जलस्तर का रिहायशी क्षेत्रों में प्रभाव वरुणा के तुलना में कम देखा जाता है. अभी कुछ ही दिन पहले वरुणा के बढ़ते जलस्तर की वजह से करीब सैकड़ों परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए थे. 

जलस्तर कम होने के बाद लोग अपने घरों को लौटने लगे थे. लेकिन, एक बार फिर गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर की वजह से अनेक चुनौतियां सामने दिखाई दे रही हैं. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले 24 से 48 घंटे के दौरान वाराणसी में गंगा और वरुणा के जलस्तर में क्या परिवर्तन होता है.

UP Weather: यूपी के इन जिलों में आज तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें- आपके शहर का मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget