एक्सप्लोरर

रेलकर्मी बनकर चलती ट्रेनों में से पार्सल की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, नौ फरार

रेलवे के पार्सल कोच से चोरी करनेवाला गैंग स्पेशल टीम के हत्थे चढ़ा है। इस गैंग के सदस्य रेलवे स्टाफ के कर्मचारी बनकर ट्रेन में सवार होते थे और पार्सल को चुरा लेते थे।

पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आगरा कैंट के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों में रेलवे स्टाफ का वेश बनाकर ट्रेनों के एसएलआर (सीटिंग कम लगेज कोच) में कोच की आयरन शीट काट पार्सल उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। उनसे हजारों की कीमत के चोरी के पार्सल भी बरामद किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) आगरा मंडल के कमांडेंट अपूर्व अग्निहोत्री ने बताया, "निजामुद्दीन और कोसीकलां में एसएलआर से बुक माल की चोरी की शिकायतें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। ऐसे में जब फिरोजाबाद के इंदिरा नगर का निवासी शिवनारायण उर्फ गुड्डू इस संबंध में बनाई गई एक स्पेशल टीम के हाथ लगा तो उससे पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ।" उन्होंने बताया, "उससे मिली जानकारी के आधार पर टीम ने मथुरा में छापा मारकर सराय ख्वाजा, शाहगंज दरवाजा निवासी सलीम, देवरी रोड सदर आगरा निवासी दिलीप गोस्वामी और टूंडला निवासी प्रदीप को गिरफ्त में लिया तो यह सभी एक बड़े गैंग का हिस्सा बने मिले।" पुलिस को उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए दो पार्सल भी बरामद हुए। उनके पास से चोरी किए गए दो पार्सल भी बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत बुकिंग के अनुसार एक लाख रुपए हैं। गुड्डू के दो साथी कन्हैया जैन उर्फ बर्रा व विनोद गुप्ता फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया वह लोग विशेष तौर पर एसएलआर की बोगी से ही अपना काम करते थे। वहां बैठी सवारियों को कोच से हटाकर खुद चढ़ जाते थे और माल पार करने के बाद चेन पुलिंग कर भाग जाते थे। इन सभी के खिलाफ आगरा फोर्ट व मथुरा में कई मामले दर्ज कराए गए हैं। पार्सल कोचों में चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान में अभी पांच अन्य कई तलाश है।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget