एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में स्कूली वाहन दुर्घटना मामले में चार निलंबित, हादसे में हुई थी 9 बच्चों की मौत

उत्तराखंड में देहरादून में हुये स्कूल वैन हादसे को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सरकार ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुये चार लोगों को निलंबित कर दिया है।

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्कूली वाहन के खाई में गिरने से नौ बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर दो पुलिसकर्मियों और परिवहन एवं शिक्षा विभाग के एक-एक अधिकारी को निलंबित किया गया है। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी तलब किया गया है। देहरादून में सरकारी सूत्रों के हवाले से टिहरी जिले की प्रतापनगर तहसील में लंबगांव के पास कंगसाली में मंगलवार हुई दुर्घटना की वजह प्रथमदृष्ट्या जांच में ओवरलोडिंग पाई गई है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

मामले में दो पुलिस उपनिरीक्षकों, क्षेत्र के परिवहन कर अधिकारी तथा जाखणीधार के उपखंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया है। उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, मयंक त्यागी एवं कांस्टेबल दुर्गेश कोठियाल को क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे वाहनों की प्रभावी जांच नहीं करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया है।

क्षेत्र के परिवहन कर अधिकारी (टीटीओ) निखिलेश ओझा को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। सड़क हादसे का शिकार सभी बच्चे एंजल इंटरनेशनल स्कूल में पढते थे और जांच में उसके बिना मान्यता के संचालित होने की बात सामने आई है। इसके चलते जाखणीधार के उप खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह को निलंबित किया गया। घटना के संबंध में टिहरी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भी जवाब तलब किया गया है।

इस बीच हादसे में घायल 10 अन्य बच्चों में चार की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए मंगलवार को ही हवाई मार्ग से एम्स ऋषिकेश लाया गया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी, मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget