एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: डीजे बंद कराने पर दबंगों ने पार्षद पति और दारोगा को पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में डीजे बंद कराने को लेकर दबंगों ने दारोगा और पार्षद के पति की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में दबंगों की दबंगई देखने को मिली है. कटघर थाना इलाके के बलदेवपुरी गांव में डीजे बंद कराने को लेकर दबंगों ने पार्षद पति और दारोगा की पिटाई कर दी. दबंगों के हमले में घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

डीजे बंद कराने पर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि देर रात होली के जश्न में तेज आवाज में डीजे बज रहा था. शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद डीजे बंद करा दिया. पुलिस के जाने के बाद कुछ लोग बीजेपी पार्षद रानी सैनी के घर इकट्ठा हो गए. पार्षद का आरोप है लोगों ने पुलिस चौकी में आग लगाने की धमकी दी.

पार्षद ने आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस और आला अधिकारियों को दी. आरोप है कि यूपी पुलिस के एसआई अपनी ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट की. दबंगों ने दारोगा की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

चार आरोपी गिरफ्तार इस दौरान दारोगा को बचाने आए पार्षद के पति सोमपाल सैनी पर भी लोगों ने हमला कर दिया. हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. दोनों घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया. वहीं, पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:

मथुरा: अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस पर हमला, दारोगा घायल

बहराइच: फेसबुक पर कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, चाकूबाजी में तीन लोग घायल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget