एक्सप्लोरर

मथुरा: अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस पर हमला, दारोगा घायल

मथुरा में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस की टीम पर हमला हुआ है. हमले में दारोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार को अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया. अवैध शराब की बिक्री से जुड़े लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला किया. पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई थी. अधिकारियों ने कहा कि यह घटना नगला साझा गांव में हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस का एक वाहन झड़प की सूचना पर मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां पर कुछ और ही मामला था. उन्होंने बताया कि इस हमले में घायल हुए दो व्यक्तियों में एक सब-इंस्पेक्टर शामिल है. उन्होंने कहा कि पुलिस दल ने कुछ लोगों को शराब बेचते और अन्य लोगों को इसका सेवन करते पाया. उन्होंने बताया कि जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन पर हमला किया गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तीन आरोपियों को दबोचा. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा कि दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

ये भी पढ़ें:

मथुरा: Yamuna Expressway पर दर्दनाक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

मुजफ्फरनगर में हुआ दर्दनाक हादसा, गुब्बारा भरने की टंकी फटने से एक की मौत दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget