एक्सप्लोरर

Prayagraj: प्रयागराज में कुंए का पानी पीने के बाद चार लोगों की मौत, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

UP News: प्रयागराज हंडिया तहसील के भदवा गांव में कुएं का दूषित पानी पीने से चार मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग बीमार पड़ गए हैं. सीएमओ डॉक्टर आशु पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में कुएं का प्रदूषित पानी पीने से चार लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना जिले की हंडिया तहसील के भदवा गांव की है, जहां उल्टी दस्त से चार लोगों की मौत हुई है. गांव में पिछले कुछ घंटों में दर्जनों लोग बीमार भी पड़ गए हैं. बस्ती में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक कुएं का दूषित पानी पीने से ही लोग या तो मौत का शिकार हुए हैं या फिर बीमार पड़े हैं.

भदवा गांव के मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. चार मौतों के बाद गांव में सैदाबाद सीएचसी के साथ ही मुख्यालय से भी स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की टीमें भी यहां भेजी गई हैं. इसके साथ ही एसडीएम हंडिया दिग्विजय सिंह ने भी गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है. उन्होंने पीड़तों को हर संभव सहायता मुहैया कराने की बात कही है. जांच रिपोर्ट सामने आने तक गांव में पीने के पानी को वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है.

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
इस मामले को लेकर प्रयागराज के सीएमओ डॉक्टर आशु पांडेय ने कहा है कि सैदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में गांव के चार-पांच बच्चे भर्ती हुए थे. इनमे से ढाई साल और नौ साल के दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई. तीसरी मौत 70 से 80 साल की एक बुजुर्ग महिला की हुई है. हालांकि महिला की मौत संक्रमण से हुई है, यह अभी साफ नहीं है. इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. 

सीएमओ के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की दूषित पानी की वजह से लोग बीमार पड़े हैं या फिर इसकी वजह कुछ और है. सीएमओ डा० आशु पांडेय का कहना है कि गांव के कई घरों में हैंडपंप भी लगा हुआ है. सिर्फ एक ही कुआं है, जिससे 20-25 परिवारों के लोग पानी पीते हैं. गांव में पानी के सभी स्रोतों की जांच भी कराई जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि पानी में क्लोरीन की मात्रा सही है कि नहीं. गौरतलब है कि कुछ ही घंटे में गांव के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें: DDU में सेमेस्टर परीक्षा परिणामों से संबंधित समस्याओं का चुटकियों में होगा समाधान, 'सुधार' से होगा छात्रों को फायदा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget