एक्सप्लोरर

UP: भदोही के गंगा नदी में नहाने गए चार लड़के डूबे, तीन का शव बरामद, एक की तलाश जारी

यूपी के भदोही में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी विवाह के बाद गंगा में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत हो गई है. जिनमें तीन का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है.

Bhadohi: यूपी के भदोही में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी विवाह के बाद गंगा में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत हो गई है. सभी मरने वाले एक ही परिवार के हैं.  घंटो मशक्कत के बाद तीन शव बरामद किया गया है. वहीं एक की तलाश जारी है. मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के 10 लोग नहाने गए थे. पानी गहरा होने से पांच लोग डूबने लगे जबकि पांच पांच तैरकर वापस आ गए. वहीं एक युवक को पास में नहा रही महिला ने अपनी साड़ी फेंककर डूब रहे युवक को बचा लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाराणसी से NDRF और गोताखोरों की टीम ने डूबे युवकों की तलाश शुरू करने लगी. जिसमें से तीन को स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज कर निकाल लिया गया. वहीं एक की तलाश जारी है.

तीन का शव हुआ बरामद
गोपीगंज थाना क्षेत्र के कवलापुर गाँव निवासी अंकित (20 वर्ष), विक्की (22 वर्ष), लकी (17 वर्ष), प्रभात (24 वर्ष) रविवार की सुबह स्नान करने को लेकर बिहरोजपुर गंगा घाट पर स्नान करने को गए थे. उनके साथ अन्य कुछ और भी लोग स्नान कर रहे थे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोग तैरकर वापस आ गए. लेकिन नदी में कूदे अन्य लोग लोग डूबने लगे. वहीं पास में स्नान कर रही एक अन्य महिला ने अपनी साड़ी फेंककर एक युवक को बचाया. इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद बड़ी तादात में वहां लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से लगभग छह घंटे ठुठने के बाद शव बरामद किए गए. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Amroha Murder News: अमरोहा में जल्दी बाल काटने को लेकर हुआ विवाद, सैलून संचालक ने युवक के सीने में मार दी कैंची, मौत

एक की तलाश जारी
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने परिवार के साथ बैठ उन्हे ढांढस बंधाया है और जल्द खोजने की बात करते हुए बताया कि थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहरोजपुर गंगा घाट पर चार लड़कों के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई. जिसमें स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश कराने सहित घटना के सम्बन्ध में फ्लड पीएसी वाराणसी और एनडीआरएफ को सूचित कर उनकी भी मदद ली जा रही है. हालांकि घंटो बाद तीन शव बरामद कर लिया गया है जिसमें एक अन्य युवक की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें-

UP News: सिद्धार्थनगर में गोली लगने से 40 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget