एक्सप्लोरर

पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत को भेजा जेल

उमाकांत को रेलवे प्लेटफार्म पर पुलिस कांस्टेबल की हत्या के पुराने मामले में जेल भेजा गया है। उमाकांत यादव जिस मामले में जेल भेजे गए हैं, वह 25 साल पुराना है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। यूपी की मछली शहर सीट से सांसद रहे बाहुबली नेता उमाकांत यादव को प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्पेशल कोर्ट से बार-बार समन जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उमाकांत को रेलवे प्लेटफार्म पर पुलिस कांस्टेबल की हत्या के पुराने मामले में जेल भेजा गया है।

गैर जमानती वारंट जारी होने पर उमाकांत ने गुरुवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है। जेल भेजे जाने से पहले अदालत ने उनका बयान दर्ज किया। स्पेशल कोर्ट के जज ने उमाकांत से 28 बिंदुओं पर सवालात भी किये। अदालत इस मामले में 20 मार्च को फिर से सुनवाई करेगी।

उमाकांत यादव जिस मामले में जेल भेजे गए हैं, वह 25 साल पुराना है। घटना 4 फरवरी 1995 की है। जौनपुर के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर दो लोगों में विवाद हुआ था। रेलवे पुलिस दोनों को पकड़कर पुलिस चौकी ले आई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने प्लेटफार्म पर स्थित जीआरपी चौकी पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस फायरिंग में अजय सिंह नाम के पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मचारी और अन्य लोग जख्मी हो गए थे।

पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले में स्पेशल कोर्ट ने पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत को भेजा जेल

फायरिंग कर सिपाही की हत्या का आरोप उमाकांत यादव व उनके कुछ साथियों पर लगा था। इसी मामले में उन्हें कई बार समन जारी किया गया, लेकिन वह बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट नहीं आते थे। इसी साल 29 फरवरी को वह कोर्ट पहुंचे भी, लेकिन बयान दर्ज कराए बिना ही बहाना बताकर चले गए। इस पर स्पेशल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। उन्होंने आज कोर्ट में सरेंडर किया तो जज डा. बालमुकुंद ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget