एक्सप्लोरर

पूर्व सांसद कपिलमुनि और सूरजभान को मिली पेरोल, नीलम करवरिया के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

UP News: पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और उनके छोटे भाई सूरज भान करवरिया को पुलिस कस्टडी में तीन दिन की पैरोल की मंजूरी मिली है. पैरोल मिलने के बाद वे नीलम करवरिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Prayagraj News: पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और उनके छोटे भाई पूर्व एमएलसी सूरज भान करवरिया को पैरोल पर जेल से रिहा किया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कपिल मुनि करवरिया और उनके छोटे भाई सूरज भान करवरिया को पुलिस कस्टडी में तीन दिन की पैरोल की मंजूरी दी है. पैरोल मिलने के बाद भाई उदयभान करवरिया की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया ने पूर्व विधायक नीलम करवरिया के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी. सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड में नैनी सेंट्रल जेल में दोनों भाई उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच ने पैरोल मंजूर की है. पूर्व विधायक नीलम करवरिया के पति उदयभान करवरिया भी बारा से विधायक रहे हैं. जवाहर पंडित हत्याकांड में उम्र कैद की सजा काट रहे उदयभान करवरिया की सजा यूपी गवर्नर ने माफ कर दी थी.

हैदराबाद में इलाज के दौरान हुई थी मौत
बता दें कि, मेजा पूर्व विधायक नीलम करवरिया का इलाज के दौरान हैदराबाद के अस्पताल में गुरुवार देर रात निधन हो गया था. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से पहले मेजा और फिर कल्याणी देवी स्थित उनके निवास स्थान लाया गया. शनिवार को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दोपहर बाद रसूलाबाद घाट पर किया गया. 

नीलम करवरिया को लीवर संबंधी बीमारी होने की वजह से हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार रात बीपी लो होने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. रात तकरीबन 11 उन्होंने अंतिम सांस ली. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेठ कपिलमुनि करवरिया और देवर सूरजभान को 72 घंटे की पैरोल मिली है. जबकि, पति उदयभान करवरिया कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आए हैं.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का 6 महीने का बढ़ा कार्यकाल, राज्यपाल से मुलाकात के बाद आदेश जारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget