एक्सप्लोरर

‘BJP का तिकड़म फेल, केजरीवाल को बेल', यूपी के पूर्व मंत्री ने किया दिल्ली सीएम का वेलकम

UP News: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है और वह जेल से बाहर भी आ गए हैं.

Swami Prasad Maurya On Arvind Kejriwal Bail: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की जमानत पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीएम केजरीवाल की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का तिकड़म फेल हो गया. 

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- "भा.ज.पा. का तिकड़म फेल हुआ केजरीवाल का बेल हुआ. वेलकम केजरीवाल ". उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर उनका स्वागत किया है.

भा.ज.पा. का तिकड़म फेल हुआ केजरीवाल जी का बेल हुआ ।
"वेलकम केजरीवाल जी"@ArvindKejriwal@AAPDelhi @AamAadmiParty

— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) September 13, 2024

">

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि अपीलकर्ता की गिरफ्तार अवैध नहीं थी और जांच के उद्देश्य से किसी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कोई बाधा प्रतीत नहीं होती, जो पहले से ही किसी अन्य मामले में हिरासत में हो. 

दिल्ली के सीएम को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर आभार जताया है. आप ने इसे सच्चाई की जीत करार दिया है. आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल जाने से अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली के सीएम को आबकारी नीति से ईडी के धनशोधन मामले में सुप्रीम कोर्ट से पहले ही अंतरिम जमानत मिल चुकी है. 

ये भी पढ़ें: मंगेश यादव के परिजनों से अखिलेश यादव की मुलाकात, एनकाउंटर का जिक्र कर हुए भावुक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget