एक्सप्लोरर

यूपी के पूर्व DGP डीएस चौहान की पत्नी, पूर्व IAS राधा चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी को करेंगी रिपोर्ट

यूपी पुलिस के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान की पत्नी और पूर्व IAS राधा चौहान को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर्ड पूर्व IAS राधा चौहान को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वह क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष नियुक्त की गईं हैं. इस संदर्भ में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सोमवार, 4 अगस्त को आदेश जारी किया है. बता दें केंद्र सरकार में यह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन है.

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की पूर्व सचिव एस. राधा चौहान, आईएएस (उत्तर प्रदेश:1988) (सेवानिवृत्त) को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) में पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है. उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक होगा.

बता दें राधा चौहान, उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक और सेवानिवृत्त IPS डीएस चौहान की पत्नी हैं. राधा, इसी वर्ष 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुईं थीं. 1988 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी राधा को मई 2022 में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था. वह इसी पद से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुईं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भयंकर बारिश से तीन की मौत, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

क्या है क्षमता निर्माण आयोग?

1 अप्रैल 2021 को क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया था. यह आयोग, सिविल सेवा के क्षेत्र में कार्यकरता है. आयोग की वेबसाइट के अनुसार क्षमता निर्माण आयोग विभागों, मंत्रालयों और एजेंसियों की वार्षिक क्षमता निर्माण योजनाओं को तैयार करने में सुविधा प्रदान करता है. साथ ही कार्मिक/मानव संसाधन और क्षमता निर्माण पर डी. ओ. पी. टी. को नीतिगत सिफारिशें करता है.

आयोग के गठन के बाद से अब तक 3 लाख 82 हजार 667 कार्मिकों का प्रशिक्षण हो चुका है. इस आयोग से 107 मंत्रालय और विभाग जुड़े हुए हैं. साथ ही आयोग ने 100 प्रशिक्षण संस्थानों का सहयोग भी किया है. 9 राज्यों में आयोग, राज्य स्तरीय सेवाएं भी प्रदान करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget