एक्सप्लोरर

गुजरात और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश रहे अंशुमान सिंह का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. कोरोना से ठीक होने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था.

प्रयागराज. गुजरात और राजस्थान के गवर्नर रहे जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने सोमवार सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली. 85 साल के जस्टिस अंशुमान सिंह दो राज्यों के गवर्नर रहने के साथ ही लंबे अरसे तक हाईकोर्ट में जज और राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रहे. पिछले महीने वह कोरोना की चपेट में आ गए थे. कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और वह लगातार अस्पताल में ही भर्ती रहे. उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

जिला अदालत से शुरू की वकालत जस्टिस अंशुमान सिंह का जन्म साल 1935 में प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके के एक छोटे से गांव में हुआ था. कानून की डिग्री लेने के बाद उन्होंने प्रयागराज की जिला कचहरी से अपनी वकालत शुरू की थी. कुछ ही सालों में वह हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे थे. तकरीबन 28 सालों तक वकालत करने के बाद वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए थे. बाद में उनका तबादला जयपुर हाईकोर्ट के लिए हो गया था. राजस्थान में वह कुछ दिनों तक एक्टिंग चीफ जस्टिस भी रहे.

गुजरात और राजस्थान के राज्यपाल रहे न्यायिक सेवा से रिटायर होने के बाद वह पहले गुजरात के राज्यपाल बनाए गए और उसके बाद राजस्थान के. दोनों ही जगहों पर उनका कार्यकाल बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से बीता था. राजस्थान हाईकोर्ट के गवर्नर पद से हटने के बाद वह प्रयागराज शिफ्ट हो गए थे. पिछले साल कोरोना काल में उनका बेटा जब अमेरिका से भारत वापस लौटा तो उन्होंने उसे एयरपोर्ट से ही वापस लौटाकर अनूठी मिसाल पेश की थी. उनका मानना था संक्रमित होने की सूरत में अमेरिका से लौट रहा बेटा भारत में भी कई लोगों को संक्रमित कर सकता है.

शोक की लहर जस्टिस अंशुमान सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक- सामाजिक संगठनों और न्यायपालिका से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है. हाईकोर्ट के तमाम वकीलों ने आज उनके आवास पर पहुंचकर नम आंखों के बीच उन्हें श्रद्धांजलि दी. वकीलों का कहना था कि वह हमेशा अपने जूनियर वकीलों को सम्मान देते थे और उन्हें एक गुरु की तरह ज्ञान भी देते रहते थे. परिवार और समाज के लोगों का कहना है कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है.

ये भी पढ़ें:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को हटाने की अटकलें तेज, जानें- सीएम की रेस में कौन हैं आगे?

उत्तराखंड में बीजेपी के सीएम नहीं पूरा कर पाते अपना कार्यकाल, ये रहा है इतिहास

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget