एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बीजेपी के सीएम नहीं पूरा कर पाते अपना कार्यकाल, ये रहा है इतिहास

नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और मंत्री सतपाल महाराज का नाम आगे चल रहा है. दिलचस्प बात ये है कि उत्तराखंड में बीजेपी का सीएम अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाता है.

देहरादून: उत्तराखंड के कई विधायकों की नाराजगी की वजह से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर खतरा बरकरार है. इस बीच देहरादून से वापसी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने बतौर ऑब्जर्वर अपनी रिपोर्ट बीजेपी आलाकमान को सौंप दी है. इस रिपोर्ट पर अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखने के लिए आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. लेकिन इस बीच दिलचस्प बात ये है कि उत्तराखंड में बीजेपी का सीएम अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाता है.

बीजेपी का कोई भी सीएम कार्यकाल पूरा नहीं कर सका

- साल 2000 में उत्तराखंड बनने के बाद बीजेपी ने 2 साल में 2 सीएम बनाए (नित्यानंद स्वामी और भगत सिंह कोशियारी)

- 2002 में कांग्रेस जीती

- 2007 में फिर से बीजेपी को बहुमत मिला

- 2007 से 2012 के बीच उत्तराखंड में बीजेपी ने 2 सीएम बदले (बी सी खंडूरी और रमेश पोखरियाल 'निशंक')

- 2017 में फिर बीजेपी की सरकार बनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम बने

- इस बार फिर 4 साल बाद सीएम बदलने की चर्चा

सीएम की रेस में हैं तीन नाम

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की रेस में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और मंत्री सतपाल महाराज का नाम आगे चल रहा है. तीनों में से किसी एक नेता के नाम पर बीजेपी राज्य में अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकती है. कहा जा रहा है कि सतपाल महाराज ने इस सिलसिले में संघ के प्रमुख नेताओं से मुलाकात भी की थी. संघ भी सतपाल महाराज के नाम को लेकर सकारात्मक है.

त्रिवेंद्र रावत से कई विधायक नाराज- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, सीएम त्रिवेंद्र से कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं. कई विधायकों ने उनका खुला विरोध भी किया है. कुछ विधायकों का तो यहां तक कहना है कि अगर त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा गया तो राज्य में बीजेपी की सरकार बनना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को हटाने की अटकलें तेज, जानें- सीएम की रेस में कौन हैं आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget