एक्सप्लोरर

'झूठ बोलकर भी सरकार नहीं बना पाया विपक्ष..', बीजेपी के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने साधा निशाना

UP Politics: बीजेपी के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा विपक्ष ने चुनाव में संविधान के नाम पर गुमराह किया लेकिन, फिर भी सरकार नहीं बना पाए.

Basti News: देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद बीजेपी का विधानसभा वार मतदाता अभिनंदन का कार्यक्रम जारी है. इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी दल झूठ का सहारा लेकर भी सरकार नहीं बना सके.

लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को यूपी से सबसे तगड़ा झटका लगा है. ऐसे में पार्टी आगामी 2027 के चुनाव में पार्टी को फिर से मजबूत करने में जुटी है. इसी कड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को बनाए रखने के लिए बीजेपी द्वारा पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर विधानसभावार मतदाताओं का अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है. 

पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रही बीजेपी
इस समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया जा रहा है. ताकि उन्होंने पार्टी में अपनी अहमियत का एहसास हो सके. भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने कहा है कि भले ही बीजेपी को इस बार सफलता नहीं मिली लेकिन, पार्टी अपने वोटरों को सहेजने में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है. बस्ती में बीजेपी को 4 लाख 26 हजार वोट मिले. ऐसे में बीजेपी इस मतदाताओं को सम्मानित कर रही है. 


झूठ बोलकर भी सरकार नहीं बना पाया विपक्ष..', बीजेपी के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने साधा निशाना

बस्ती में दो दिवस में प्रस्तावित यह कार्यक्रम 12 जुलाई को विधानसभा रुधौली के सल्टौआ ब्लाक सभागार में, कप्तानगंज में बभनान बाजार, हर्रैया में ब्लाक सभागार में संपन्न हुआ. 13 जुलाई को बस्ती सदर में अटल बिहारी प्रेक्षागृह बस्ती और महादेवा विधानसभा के शिक्षा शक्ति मैरेज हाल कुदरहा में होना है. इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी कहा कि हम बस्ती के उन तमाम मतदाताओं को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने बीजेपी को वोट दिया. 

पूर्व सांसद ने कहा भारत लोकतांत्रिक देश है, यहां मतदाता ही सर्वोपरि है. मतदान से ही सरकारें बनती है. मतदाता ही तय करते हैं कि किस दल की सरकार देश और प्रदेश की उन्नति और विकास की गति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलो पर पर हमला बोलते हुए कहा सपा और कांग्रेस ने संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया. भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जो प्रदर्शन किया वह पूजनीय है. भितरघातियो से भी संगठन जल्द ही निपटेगी. 

इनपुट- शादाब

'यूपी में पार्टी की हालत खराब, केंद्रीय नेतृत्व दे दखल..', BJP विधायक के बयान से मचा घमासान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget