एक्सप्लोरर

यूपी में हादसों का दिन: अलग-अलग एक्सिडेंट में गई 5 लोगों की जान, पुलिस कांस्टेबल और आर्मी के दो जवान थे शामिल

यूपी में रविवार को गाजियाबाद और मथुरा में हुए अलग-अलग हादसों में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल और सेना पुलिस के दो लांसनायकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई.

गाजियाबाद/मथुरा. यूपी में रविवार का दिन हादसों का दिन रहा. गाजियाबाद और मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए अलग-अलग हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. मृतकों में ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल और सेना पुलिस के दो लांसनायक भी शामिल हैं. इसके अलावा इन हादसों में पांच अन्य घायल भी हुए हैं.

गाजियाबाद में कांस्टेबल समेत तीन की मौत गाजियाबाद में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल और दो अन्य ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. कांस्टेबल विजय नगर बाईपास पर ड्यूटी पर तैनात था. एसपी निपुन अग्रवाल ने एजेंसी को बताया कि दुर्घटना में एक महिला हेड कांस्टेबल और चार अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो लांसनायकों की मौत वहीं, दूसरा हादसा मथुरा जिले में हुआ है. यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह एक कार पलट गई. कार के पलटने से उसमें सवार सेना पुलिस के दो लांसनायकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये कार नोएडा से आगरा जा रही थी.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार नौहझील इलाके में पुलिया से जा टकराई. हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दोनों की जेब से मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनकी पहचान लांसनायक गुरबख्श सिंह (41) निवासी तरनतारन (पंजाब) और लांसनायक प्रदीप सिंह (34) निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है.

उन्होंने बताया, पहचान पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें:

अमरोहा: महिला पुलिसकर्मी को गोली मारकर सिपाही ने खुद को भी मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

लखनऊ: बार के अंदर जमकर हुआ बवाल, नशे में धुत युवक-युवतियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
UP MLC रिजल्ट पर अखिलेश यादव बोले, 'हम 5 सीट नहीं, 50 जिले जीते हैं'
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget