एक्सप्लोरर

एटा में एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, हत्या-आत्यहत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

एटा में एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या और आत्यहत्या दोनों ही पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

एटा, एबीपी गंगा। एटा में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना जनपद मुख्यालय में कोतवाली नगर क्षेत्र के श्रृंगार नगर मोहल्ले की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से लोहे के दरवाजों को काटकर अंदर प्रवेश किया, तो घर के अंदर 5 डेडबॉडी देखकर पुलिस भी दंग रह गई। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और जिला अधिकारी सुखलाल भारती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
शुरुआत जांच में पुलिस को ये आत्महत्या का मामला लग रहा है, जबकि मृतक राजेस्वर प्रसाद पचौरी के सगे भाई व एटा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ वकील रामेस्वर प्रसाद पचौरी ने इसे हत्या बताया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गयी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी कुछ सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चलेगा।
etah-crime
एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में श्रंगार नगर कालोनी में एक मकान में 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत से पूरे जिले में सनसनी फैल गयी। स्वास्थ्य विभाग एटा के रिटायर्ड बुजुर्ग राजेश्वर प्रसाद पचौरी, उनकी बहू दिव्या, दिव्या की बहन बुलबुल और दिव्या के दो बेटे आयुष 8 वर्ष और अरब ए वर्ष की लाश घर के अंदर पड़ी मिली। जहां दिव्या की लाश लॉन में गेट के पास चारपाई पर मिली है और उसके हाथ की एक कलाई की नस कटी हुई थी। जिससे निकले खून के स्पॉट उसके कपड़ों पर भी थे। शनिवार सुबह जब आसपास के लोगों ने दिव्या के शव को गेट के अंदर पड़ा देखा, तो  इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस  कटर से दरवाजा काटकर घर के अंदर  प्रवेश किया, तो घटना का सीन देखकर दंग रह गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर से लोहे का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया, तो एक महिला की लाश बाहर चारपाई पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और अंदर राजेस्वर प्रसाद पचौरी, पुत्र बहु की बहन बुलबुल और दो बच्चों की डेडबॉडी पड़ी हुई थी, उनके मुंह से भी झाग निकल रहा था। उन्होंने बताया कि घर का सारा सामान व्यवस्थित था। बेड रूम से हार्पिक की खाली बोतल और सल्फास की गोली मिली है। किचेन का सारा सामान सही सलामत था, फिर भी किचेन के भगौने में रखे हुए दूध के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
etah-crime2
परिजनों द्वारा किसी से रंजिश भी नहीं बताई गई है। मृतक राजेश्वर के छोटे भाई रामेस्वर पचौरी बीती शाम 7 बजे इनके यहां आए थे और खाना देकर गए थे, तब तक सब कुछ ठीक था। उन्होंने बताया कि शवों का  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं । आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई टीमें घटना के खुलासे के लिए गठित की गई हैं। सही स्थिति पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही पता चलेगी। मृतक राजेस्वर के बेटे दिवाकर रुड़की में किसी फार्मा कंपनी में फार्मासिस्ट हैं, वो रास्ते में हैं, उनसे भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget