एक्सप्लोरर

यूपी: बरेली में दर्ज हुई ‘लव जिहाद’ को लेकर पहली FIR, किसान की बेटी पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था युवक

बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है, घटनाक्रम के तहत यहां एक किसान की बेटी को युवक ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर निकाह करने के लिये धर्म बदलने का दबाव डालने लगा. इस मामले में नये कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने लव जिहाद पर पहली एफआईआर दर्ज की है. पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर देवरनिया थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी पिछले एक साल से छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.

गौरतलब है कि यूपी सरकार लव जिहाद को लेकर अध्यादेश लाई है, जिसे राज्यपाल ने शुक्रवार को मंजूरी भी दे दी. जिसके बाद शनिवार को देवरनिया थाने में लव जिहाद पर पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई. पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि प्यार का झांसा देकर आरोपी ने उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. आरोपी ने छात्रा को लालच देकर पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और एक साल पहले उसका अपहरण भी कर लिया था. जिसके बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद किया था. लेकिन उसके बावजूद आरोपी ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा. ये बात जब छात्रा के पिता को पता चली तो उन्होंने इसकी शिकायत देवरनिया थाने में की.

वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली. वहीं, छात्रा के परिजनों का कहना है कि, आरोपी उवैस ने उसकी बेटी का जीना मुश्किल कर दिया है. जिस वजह से अब वो अपनी बेटी को कॉलेज पढ़ने भी नहीं भेज रहे हैं. छात्रा भी काफी डरी सहमी हुई है.

ये था पूरा मामला जबरन धर्मांतरण को लेकर बरेली पुल‍िस ने पहली एफआईआर दर्ज की है. मामला थाना देवरन‍िया क्षेत्र का है, जहां उवैश अहमद नाम के एक युवक पर आरोप है क‍ि दूसरे समुदाय की छात्रा को प्रलोभन देकर जबरन धर्म पर‍िवर्त‍ित करने का दबाव बना रहा है. पीड़‍ित छात्रा के प‍िता की श‍िकायत पर पुल‍िस ने र‍िपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है. बरेली के देवरन‍िया क्षेत्र के गांव शरीफ नगर के रहने वाले क‍िसान ने थाना पुल‍िस से की गई श‍िकायत में कहा क‍ि पढ़ाई के समय गांव के उवैश अहमद पुत्र रफीक अहमद ने उसकी बेटी से जान-पहचान कर ली थी.

लगातार बना रहा था दबाव

आरोप है क‍ि उवैश अहमद बहला-फुसलाकर प्रलोभन और दवाब में लेकर छात्रा पर धर्म पर‍िवर्तन के ल‍िए दवाब बना रहा है. अपनी सा‍ज‍िश को पूरा करने के ल‍िए वह लगातार दवाब बनाने में लगा है. व‍िरोध पर छात्रा के प‍िता और पर‍िवार को जान से मारने की धमकी देता है और गाली-गलौज करता है. आरोपी के ख‍िलाफ उत्‍तर प्रदेश व‍िध‍ि व‍िरुदध धर्म संपर‍िवर्तन प्रत‍िषेध अध‍िन‍ियम और धारा 504, 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है.

आरोपी की तलाश

वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ संसार सिंह का कहना है कि देवरनिया पुलिस को छात्रा के पिता ने तहरीर दी, जिसमे उन्होंने लव जिहाद का आरोप लगाया, जिसके बाद आरोपी उवैस के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन 3/5 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर हर घर जलेंगे दीप, काशी के मुस्लिमों ने बांटे दीपक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
नैनीताल बना किंग कोबरा का सुरक्षित आशियाना, पश्चिमी घाट वालों से अलग पहचान
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
फतेहपुर: मूर्ति विसर्जन में छेड़खानी के बाद बवाल, दो गांवों में तनाव; 18 पर केस दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की पांच चिकित्सा योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया
CM योगी बोले- 'समाज को बांटने वालों में रावण की आत्मा, देश को कमजोर करने की साजिश'
CM योगी बोले- 'समाज को बांटने वालों में रावण की आत्मा, देश को कमजोर करने की साजिश'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget