एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लखनऊ पहुंची, 16 जनवरी से शुरू होगा प्रदेश में वैक्सीनेशन

यूपी को पहले चरण में 11 लाख वैक्सीन मिलनी है. पहले चरण में प्रदेश के 9 लाख हैल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जानी है.

लखनऊ: कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार को राजधानी पहुंची. फिलहाल लखनऊ मंडल के लिए 1 लाख 60 हज़ार वैक्सीन दी गयी हैं. शाम करीब 4 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर वैक्सीन की पहली खेप पहुंची. खुद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह वैक्सीन रिसीव करने के लिए मौजूद रहे. स्वास्थ्य मंत्री ने हरि झंडी दिखाकर वैक्सीन को एयरपोर्ट सर स्टेट वैक्सीन स्टोरेज सेन्टर रवाना किया. इससे पहले मंत्री ने वैक्सीन ले जाने वाले कंटेनर को माला पहनाई और टीका लगाया.

पहले चरण के लिये यूपी को मिलेंगी 11 लाख वैक्सीन

पहली खेप में 1 लाख 40 हज़ार वैक्सीन सीरम इंस्टिट्यूट की और 20 हज़ार भारत बॉयोटेक कंपनी की हैं. वैक्सीन को कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट से नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्वर जुबली लाया गया, जिसे स्टेट वैक्सीन स्टोरेज सेन्टर बनाया गया है. यहां वैक्सीन को सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. वैक्सीन को कोल्ड चेन में ही यहां तक लाया गया और फिर बॉक्स से निकल कर खास फ्रीजर में रखा गया. स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी को पहले चरण के लिए कुल 11 लाख वैक्सीन मिलनी हैं. अगले 1 से 2 दिन में वैक्सीन की और खेप आएंगी.

16 जनवरी से होगी शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 16 जनवरी को वैक्सीनशन की शुरुआत होगी. इसके बाद सोमवार और शुक्रवार के दिन वैक्सीनशन की योजना है. पहले चरण में करीब 9 लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जानी है. 3 दिन में सभी को कवर किया जाना है. इस हिसाब से एक दिन में करीब 3 लाख को वैक्सीन लगेगी. अगर पहले दिन इस कम वैक्सीन मिली तो कहां कितनी भेजनी है तय किया जाएगा.

18 स्टेट स्टोर बनाए गये हैं

प्रदेश में 16 जनवरी को वैक्सीनशन के लिए 852 केंद्र बनाए गए हैं. वैक्सीन स्टोरेज के लिए प्रदेश में 18 स्टेट स्टोर बनाये गए हैं. अभी इनमे से 9 स्टेट स्टोर पर वैक्सीन जाएगी. फिलहाल लखनऊ, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, झांसी, मेरठ, कानपुर के स्टेट स्टोर पर वैक्सीन जाएगी. बाद में नए बनाये गए प्रयागराज, मिर्जापुर, आज़मगढ़, देवीपाटन गोंडा, चित्रकूट बांदा, बस्ती, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ के स्टोर पर जाएगी.

ये भी पढ़ें.

मेरठ वन विभाग की टीम पक्षियों पर रख रही है करीबी नजर, अधिकारी इस तरह कर रहे हैं मॉनिटरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget