एक्सप्लोरर

पति को सांप ने काटा तो पत्नी ने फिल्मी स्टाइल में चूसा जहर, फिर दोनों को अस्पताल में कराया भर्ती

Firozabad News: पति के चिल्लाने की आवाज आने पर पत्नी भागकर घर से बाहर आई, जब उसे पता चला की पति को सांप ने काटा है तो उसने मुंह से उसके शरीर से ज़हर चूसना शुरू कर दिया.

Firozabad Snake Bite: यूपी के फिरोजाबाद में एक युवक को सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने पति की जान बचाने के लिए फिल्मी स्टाइल में सांप के काटे गए स्थान पर मुंह से जहर चूसना शुरू कर दिया. जिससे पति के साथ पत्नी की भी तबीयत खराब हो गई. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 

मामला फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव गोंछ का बाग का है. जहां रहने वाले प्रदीप घर के बाहर कुछ काम कर रहे थे. तभी वहां छिपकर बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. सांप के काटने के बाद प्रदीप ज़ोर-जोर से चिल्लाने लगा. प्रदीप की आवाज़ सुनकर उसकी पत्नी सुमन दौड़कर उसके पास पहुंची. पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई कि पति को जहरीले सांप ने डस लिया है तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे जिस जगह सांप ने डसा था, वहां से जहर चूसना शुरू कर दिया. 

जहर चूसने से पत्नी की तबीयत भी बिगड़ी
पति के शरीर से जहर निकालते समय सुमन के शरीर में भी ज़हर चला गया, जिससे थोड़ी देर में उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी. इस घटना की जानकारी मिलने पर पूरे परिवार में हड़कंप मच गया. परिजनों ने आनन—फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. 

परिजनों ने कहा कि सांप के डसने पर पत्नी ने जहर को चूसकर निकालने का प्रयास किया था. उसने फिल्मों में देखा था कि किस तरह मुंह से जहर चूसकर बाहर निकाल देते हैं. उसी तरह वह भी कोशिश कर रही थी लेकिन उसकी भी तबियत खराब हो गई. चिकित्सकों के मुताबिक प्रदीप और उसकी पत्नी को भर्ती किया गया है दोनों का उपचार किया जा रहा है, अभी दोनों बेहोशी की हालत में हैं. होश आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

'घर पर बेलन से पीटा जाएगा इसलिए कुछ लोग शादी नहीं करते', CM योगी ने आखिर क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget