एक्सप्लोरर

Firozabad News: बिजली चोरी देख घर में कूद गए विद्युत कर्मचारी, महिला ने काटा हंगामा, ग्रामीणों ने पिटा

UP News: टूंडला क्षेत्र में आने वाले नगला ठार बदन सिंह में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है. फिलहाल दोनों तरफ से समझौता हो गया है.

Firozabad News: फिरोजाबाद में विद्युत कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी बंद घर में दीवार फांद कर जबरन घर में उसे वक्त घुस गए जब घर में महिला स्नान कर रही थी. वायरल वीडियो थाना नगला सिंघी क्षेत्र से सामने आया है.  टूंडला विद्युत उपखंड के अंतर्गत आने वाले नगला ठार बदन सिंह में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट कर दी गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी एक बंद घर में उसे वक्त कूद गए जब घर में मौजूद महिला स्नान कर रही थी. विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कूदने के बाद महिला ने चोर समझ कर शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जैसे ही विद्युत कर्मचारी दरवाजा खोलकर घर से बाहर निकले ग्रामीणों ने कर्मचारियों को चोर समझ कर पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर हरीश सोनी ने अपना परिचय पत्र दिखाते हुए ग्रामीणों को अपना परिचय भी दिया, लेकिन ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की पिटाई कर दी.

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी उस वक्त घर में कूद गए, जब महिला घर में स्नान कर रही थी और घर के दरवाजे बंद थे. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध थाना नगला सिंघी में इकट्ठे होकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की. 

ग्रामीणों ने योजनाबद्ध तरीके से फंसाया
टूंडला विद्युत उपखंड के एसडीओ दुष्यंत कुमार के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर हरीश सोनी और उनकी टीम ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के लिए नगला ठार बदन सिंह गई हुई थी, टीम ने जब ट्रांसफार्मर से एक अवैध केबल वायर को मीटर से कनेक्ट होने की वजह सीधे घर में जाते हुए देखा तो इस केबल से बिजली चोरी कर ऑटो रिक्शा को चार्ज किया जा रहा था. विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों ने बिजली चोरी पकड़ी थी जिसके बाद ग्रामीणों ने योजनाबद्ध तरीके से संगठित होकर विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर निराधार आरोप लगाए हैं. इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध जूनियर इंजीनियर हरीश सोनी द्वारा थाना नगला सिंघी में तहरीर दी है .

क्या बोली पुलिस 
इस मामले में टूंडला के सर्किल ऑफिसर विनीत कुमार के मुताबिक विद्युत विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है, देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद ग्रामीणों द्वारा माफी नामा किया गया है. इसके बाद विद्युत विभाग ने अभी लिखित तौर पर द्विपक्षीय समझौता दाखिल किया है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: आजादी के 75 साल बाद यूपी के इस गांव में पहुंची बिजली, लोग बोले- अब बदली जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget