एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में किसानों ने नहर में लगाई सेंध, चोरी के पानी से सींच रहे खेत

UP News: फिरोजाबाद में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए नहरों के माध्यम से पानी लाया जाता था लेकिन अब क्षेत्र के किसान नहर में पाइप बिछाकर अपने खेते की सिंचाई कर रहे हैं.

Firozabad News: फिरोजाबाद शहर में पानी की समस्या खत्म करने के लिए जेडाझाल परियोजना के तहत पानी आता है इसको लेकर प्लांट भी लगाया गया है.  पानी की टंकियों के जरिये लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है. जो नवीन नहर जसराना प्लांट तक लाई गई है. उस नहर पर अब क्षेत्र के किसानों ने सेंधमारी करना शुरू कर दिया है. किसानों ने नहर किनारे गड्ढे करके उनमें पानी के पाइप डाल दिए हैं और उस पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई कर रहे है.

फिरोजाबाद में सैलई पर एक पानी का प्लांट लगा हुआ है जिसमें पानी लाने की प्रक्रिया यह रहती है कि एका की जेडाझाल नहर को पक्का करके नंदपुर झील में पानी को जमा किया जाता है और उसके बाद पानी को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सैलई तक लाया जाता है. उसके बाद मशीनों द्वारा पानी का शोधन कर पेयजल बनाया जाता है. वही पानी फिर टंकियों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाया जाता है.

नहर के पानी से खेत सींच रहे किसान
किसानों ने नंदपुर प्लांट से लेकर जेडाझाल नहर किनारे सैकड़ो जगह गड्ढे करके उसमें पानी की पाइप डाल दिए हैं और उन पर ऊपर से मिट्टी डलवा कर उन्हें ढक दिया गया है.  वह चोरी छुपे पानी को पाइप द्वारा ले रहे हैं जब कोई चेकिंग के लिए आता है तो वह पाइपों को खींचकर निकाल देते हैं. किसान ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि यह पानी किसानों को नहीं दिया जाता है. यह पानी फिरोजाबाद शहर में पीने के लिए लाया जाता है लेकिन किसान नहर की साइड में पटरी को काटकर पाइप डालकर पानी ले रहे हैं.

गलत तरीके से पानी लेने को लेकर थाना फरिहा में पहले भी किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद भी क्षेत्र के किसान मानने को तैयार नहीं हैं. वह सिंचाई के लिए नहर से आज भी पानी को चोरी छुपे ले रहे है. इस बारे में जब जलकल महाप्रबंधन आर.बी राजपूत से बात की गई तो उनका कहना था कि यह सिंचाई विभाग के अधीन आता है. हम तो इस गंगाजल को शोधन के लिए लेते हैं लेकिन जब सिंचाई विभाग द्वारा इन पाइपों को निकलवाने का काम किया जाता है तो हम अपनी टीम भी भेजते हैं.  किसान इस तरह पानी ले रहे हैं यह बिल्कुल गलत है. फिलहाल में पानी प्लांट पर पूरा मिल रहा है अभी तक कोई दिक्कत नही आई है.

ये भी पढ़ें: मनोज पांडेय होंगे यूपी के उप मुख्यमंंत्री! इस नेता को हटाकर मिलेगा पद? सपा नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget