एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: नगर पालिका ने बिना टेंडर ही शुरू कर दिया नाला निर्माण, जांच आदेश को भी किया दरकिनार

नाला निर्माण कार्य शुरू होते ही ठेकेदारों और सभासदों में चर्चाएं शुरू हो गई, अधिशासी अधिकारी से निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया के विषय में पूछा गया तो वह कोई जानकारी देने में असमर्थ रहे.

Firozabad News: फिरोजाबाद की टूंडला नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी का मामला सामने आया है, यहां 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाले का टेंडर किए बिना ही निर्माण शुरू कर दिया गया. इस मामले में अपर जिलाधिकारी विशु राजा के जांच के आदेश को भी दरकिनार कर दिया है.

दरअसल, शासन की जल निकासी योजना के अंतर्गत नगर पालिकाओं को मुख्य नालों के पुनर्निर्माण और निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की गई है. इसी क्रम में टूंडला नगर पालिका परिषद को भी 2 करोड़ रुपए नाला निर्माण के लिए मिले हैं. टूंडला नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह ने इस जल निकासी योजना के अंतर्गत मिली धनराशि से होने वाले निर्माण कार्य के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी टेंडर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया बल्कि नाला निर्माण का ठेका अपने चाहते ठेकेदारों को गुपचुप तरीके से दे दिया. 

ऐसे हुआ खुलासा
नाला निर्माण कार्य शुरू होते ही ठेकेदारों और सभासदों में चर्चाएं शुरू हो गई, जब इस मामले में अधिशासी अधिकारी से निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया के विषय में पूछा गया तो वह किसी भी प्रकार की जानकारी देने में असमर्थ रहे. अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से जब पूछा गया कि नाला निर्माण कितनी धनराशि से होना है तो उन्होंने कहा 2 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित हुई है. 

शासन की मंशा के अनुरूप टेंडर प्रक्रिया के दौरान तीन मुख्य समाचार पत्रों में निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए टेंडर नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. उसके बाद ई बिडिंग के जरिए इच्छुक ठेकेदार अपनी-अपनी फॉर्म से आवेदन करते हैं. लेकिन टूंडला नगर पालिका परिषद द्वारा नाला निर्माण के टेंडर को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित नहीं कराई गई.

महाकुंभ 2025: आस्था के साथ आर्थिक संजीवनी, नाविक समाज की बदली तकदीर, संवर गई जिंदगी

क्या बोले अधिकारी
इस मामले में अपर जिलाधिकारी और स्थानीय निकाय के प्रभारी विशु राजा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए टूंडला नगर पालिका परिषद द्वारा बिना टेंडर के ही नाला निर्माण करने के कार्य पर रोक लगाकर जांच के आदेश दिए थे. लेकिन इसके बावजूद अधिशासी अधिकारी की शहर से लगातार निर्माण कार्य जारी है. जब इस मामले में अपर जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी से इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा.
(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget