एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद के विकास को लगेंगे पंख, अब 'मिनी इंडस्ट्रियल एरिया' से बनेगा निर्यात हब

Mini Industrial Area in Firozabad: सरकार ने स्थानीय स्तर पर विकास के गति को रफ्तार देने के लिए फिरोजाबाद में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने का फैसला किया. इससे स्थानीय उद्योगपति काफी उत्साहित हैं.

Firozabad News Today: फिरोजाबाद में विकसित किया जा रहे मिनी इंडस्ट्रियल एरिया को लेकर स्थानीय उद्योगपति भी खासे उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं. मिनी इंडस्ट्रियल एरिया के भूमि पूजन में जनपद भर के उद्योगपतियों फिरोजाबाद जिला अधिकारी ने आमंत्रित किया था, सरकार के इस कदम से उद्योगपतियों खासा उत्साह है और वह इसे एक बेहतर अवसर के तौर पर देख रहे हैं.

स्थानीय उद्योगपतियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी रमेश रंजन के इस कदम की सराहना करते हुए मंच से मिनी इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग लगाने और उसे विकसित करने की भी घोषणा की. व्यापारियों ने कहा कि उन्हें उनके उद्योग के हिसाब से प्लॉट साइज आवंटित किए जाएं. 

उन्होंने डीएफसी के किनारे बनाए जा रहे मिनी इंडस्ट्रियल एरिया को निर्यात का हब बनाने की भी पहल की. इस मौके पर उद्योगपतियों ने मंच से ही यहां प्लॉट बुक करने और उद्योग विकसित करने का संकल्प भी लिया.

व्यापारियों ने की ये मांग
कांच उद्योग के निर्माता और निर्यातकों में से एक हेमंत अग्रवाल ने कहा कि जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा जिले के उद्योगों के विकास के लेकर बेहद सराहनीय प्रयास किया जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी हमेशा फिरोजाबाद जिले के औद्योगिक विकास को लेकर गंभीर हैं, जिसका परिणाम है कि वह लगातार जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन कराकर औद्योगिक विकास के प्रयास कर रहे हैं.

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के लिए सरकार से मांग की है कि ऐसे औद्योगिक स्थान जल्दी औद्योगिक रफ्तार पकड़ सकते हैं, बशर्ते सरकार व्यापारियों को सुविधा और उद्योगों में छूट प्रदान करने की योजनाएं लागू करें.

बुनियादी सुविधाओं का विकास जरुरी
ग्लास इंडस्ट्री से जुड़े हुए प्रदीप गुप्ता का कहना है कि फिरोजाबाद औद्योगिक शहर है, इसके आसपास जितने भी कस्बे हैं उनके विकास के लिए मिनी इंडस्ट्रियल एरिया जैसा कदम बहुत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि सिरसागंज नसीरपुर और अब टूंडला में मिनी इंडस्ट्रियल एरिया का प्रयास संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं जिलाधिकारी का सराहनीय प्रयास है. 

प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, इस प्रयास को फलीभूत करने के लिए जिले में सड़कों का जाल बिछाना होगा. यहां व्यापारियों के बड़े-बड़े कंटेनर आ सके, इसको लेकर भी योजनाएं बनानी होगी. उन्होंने मिनी इंडस्ट्री एरिया को एक्सपोर्ट एरिया बनाने की पहल की है. उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों को जो प्लॉट साइज चाहिए उसको लेकर चर्चा होनी चाहिए.

'व्यापारियों से ली जाए सलाह'
कांच उद्योग से जुड़े राजकुमार मित्तल कहते हैं कि प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास के लिए कदम तो उठा रही है, लेकिन यह समय रहते जमीन पर दिखना चाहिए और इनको जल्द से जल्द क्रियान्वित करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बनाने से पहले एक बार व्यापारियों के साथ बैठकर भी बातचीत की जानी चाहिए कि आखिर ऐसी योजनाओं को सफल कैसे बनाया जाए? उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों और उद्योगों के लिए एक अनुकूल माहौल सरकार प्रदान कर रही है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के दिन इस काम पर रोक, CM योगी का सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget