एक्सप्लोरर

UP Election 2022: हरिओम यादव के बाद अब इस पूर्व विधायक ने भी थामा बीजेपी का दामन, सपा पर लगाया ये आरोप

सिरसागंज विधानसभा के विधायक हरिओम यादव और शिकोहाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी कि पांचों विधानसभा सीटों पर असर डाल सकते हैं.

UP Assembly Election 2022: फिरोजाबाद में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल जारी है. सिरसागंज विधायक हरिओम यादव को समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दी तो उन्होंने भी सपा छोड़कर बीजेपी  का दामन थाम लिया. इसी तरह समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए शिकोहाबाद विधानसभा समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी की लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली तो उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये.

सपा पर लगाया विश्वासघात का आरोप
ओम प्रकाश वर्मा काफी समय से समाजवादी पार्टी में काम कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी ने 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें शिकोहाबाद विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था और उन्होंने जीत हासिल की थी. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुकेश वर्मा को हराया था लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जीते हुए प्रत्याशी ओम प्रकाश वर्मा को समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं दिया.

2017 में समाजवादी पार्टी ने संजय यादव को चुनाव लड़ाया लेकिन संजय यादव को हार का मुंह देखना पड़ा. इस बार 2022 के चुनाव में पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने समाजवादी पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली तो उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि यह विश्वासघात करने वाली पार्टी है. जिनकी जैसी फितरत होती है उन्हें ऐसे लोग पसंद है.

पूर्व मंत्री रघुवर दयाल थे ओम प्रकाश के बाबा
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो उनके बाबा पूर्व मंत्री रघुवर दयाल वर्मा भी फिरोजाबाद से विधायक रहे हैं. उनके देहांत के बाद उनके परिवार की राजनीतिक डोर ओम प्रकाश वर्मा ने ही संभाली है लेकिन उन्हें अब समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिला तो वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये.

डाल सकते हैं 5 सीटों पर असर
सिरसागंज विधानसभा के विधायक हरिओम यादव और शिकोहाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी कि पांचों विधानसभा सीटों पर असर डाल सकते हैं.
विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा दोनों कट्टर समाजवादी थे लेकिन समाजवादी पार्टी में सम्मान ना मिलने की वजह से साइकिल की सवारी छोड़ अब फूल का दामन थाम लिया. एक बात यह कि यह दोनों अपनी विधानसभाओं में बहुत अच्छी पकड़ रखते हैं. दोनों विधानसभा के साथ-साथ फिरोजाबाद जिले की 3 विधानसभा पर भी अच्छा खासा असर डालेंगे. यह समाजवादी पार्टी के 2022 के विधानसभा चुनाव में काफी दिक्कत खड़ी कर सकता है.

ये भी पढ़ें:

UP Election: राकेश टिकैत ने जनता से की योगी आदित्यनाथ को जिताने की अपील! जानिए और क्या कहा

UP Election 2022: सपा की बेरुखी से निराश अब इमरान मसूद देख रहे बीएसपी की राह, इस बात पर जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget