एक्सप्लोरर

पैसों के लेन देन के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, अंगोछे से फंदा बनाकर गला घोंटा

UP News: फिरोजाबाद पुलिस ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में मिले शव की पहचान कर घटना के तीन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पैसों के लेनदेन के लिए हत्या की.

Firozabad Crime News: फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र के बनकट के समीप सिंचाई विभाग के खंडहर कार्यालय में एक युवक का शव मिला था. पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के साथ ही घटना के तीसरे दिन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली. मृतक के दोस्तों ने ही पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी हत्या कर दी थी. हत्या से पहले उन्होंने बैठकर बीयर पी थी. आरोपियों ने अंगोछे से फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया था. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 30 जून की सुबह बनकट रोड स्थित सिंचाई विभाग के खंडहर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी चौकीदार चुन्नीलाल ने पुलिस को दी थी. मौके पर एसपी सिटी समेत पुलिस फोर्स पहुंच गया था. मौके से बीयर की तीन खाली केन बरामद हुई थी. पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी. शाम तक पुलिस ने शव की शिनाख्त धर्मवीर पुत्र गिर्राज सिंह निवासी धर्मपुर थाना पचोखरा के रूप में की. पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए उसके गांव के ही दोस्त दीपक पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. 

पूछताछ में क्या बोला आरोपी ने
मां और बहन के साथ सोने के लिए कहता था. आरोपी दीपक ने बताया कि धर्मवीर पैसे के लिए तगादा करता था और गाली गलौज भी करता था. एक दिन उसने मां या बहन को उसके साथ सोने के लिए भेजने और 30 हजार रुपये बराबर करने की बात कह दी. यह बात उसके दिल को चुभ गई. उसी समय उसने अपने दोस्त भोला और लहटू से धर्मवीर को मारने की योजना तैयार की. पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों भोला उर्फ मुनेश पुत्र महाराज सिंह व लहटू उर्फ विष्णु पुत्र रणवीर सिंह निवासीगण नौपुरा थाना सादाबाद हाथरस के नाम भी पुलिस को बताए. पुलिस ने तीनों को नगला महादेव तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है. 

क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई योजना
आरोपी दीपक ने उन दोनों साथियों का नाम प्रकाश में न आने की बात कहते हुए कहा था कि मैं क्राइम पेट्रोल देखता हूं. तुम्हारा नाम पुलिस में नहीं आएगा. मैं न अपना मोबाइल प्रयोग करूंगा और न तुम्हारे फिंगरप्रिंट आने दूंगा, जिसके लिए उन्होंने ग्लब्स का प्रयोग किया. हत्या से पहले आरोपी एक बाइक पर और दूसरी बाइक से धर्मवीर बनकट रोड स्थित खंडहर में बियर पीने के लिए गए. जहां बियर पीने के बाद उन्होंने अंगोछे से फंदा बनाकर उसे लटका कर हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंककर फरार हो गए. 

क्या बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी ने कहा कि पूछताछ में दीपक ने बताया कि हम दोनों टावर कंपनी में काम करते थे. उनके बीच में लेनदेन होता रहता था. उसने बताया कि पांच महीने पहले उसने धर्मवीर से 60 हजार रुपये उधार लिए थे. जिसमें से 30 हजार वापस कर दिए थे. मोबाइल सट्टे में वह करीब दो लाख रुपये हार गया था. जिससे वह धर्मवीर के पैसे नहीं दे सका था.इस कारण दीपक ने उसकी हत्या कर दी. वहीं घटना में सयुंक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, 4 जुलाई को लेकर प्रशासन है अलर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget