एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, पूरा मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, 4 की मौत

Firozabad Blast: ये विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा मकान ढह गया. यही नहीं इसकी चपेट में आकर आसपास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

Firozabad Blast: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात बड़ा हादसा हो गया. जहां नौशेरा इलाके में स्थित एक घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया. जिसके बाद पूरा घर ढह गया. घर के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, इस धमाके की चपेट में आसपास के घर में आ गए. इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद घटना स्थल पर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है. 

ये विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा मकान ढह गया. यही नहीं इसकी चपेट में आकर आसपास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ धूल के ग़ुबार के साथ चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. जिसके बाद तत्काल पुलिस को खबर दी गई.

राहत एवं बचाव कार्य तेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. एसडीआरएफ की टीम भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है. घटना की खबर लगते ही तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. डीएम रमेश रंजन और आगरा रेंज आईजी दीपक कुमार मौके पर पहुंच गए हैं. अब तक दस लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है. इनमें से छह लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. जबकि चार लोगों की मौत हो चुकी है. 

आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया, "SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच रही है, हम तेजी से बचाव अभियान चला रहे हैं. यहां से 10 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 6 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 लोगों की मौत हो गई है. रिहायशी इलाकों इस तरह के गोदाम का लाइसेंस नहीं दिया जाता है. इसके नाम पर स्टोरेज का लाइसेंस गांव से काफी दूर एक जगह पर दिया गया था. इस तय जगह पर कोई लाइसेंस नहीं दिया गया था. निश्चित तौर पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाना है.

काश! नफ्फो बीबी नगर निगम की बात मान लेती तो टल जाता मेरठ हादसा, 6 महीने पहले दिया था नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget