एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, 11 घायल

UP News: फिरोजाबाद में सोमवार रात पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया. इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लिया है.

Firozabad Blast: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम एवं फैक्टरी में अचानक विस्फोट होने से दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में 11 लोग घायल हुए हैं. घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा इलाके में सोमवार रात को हुई.

शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रवीण तिवारी ने बताया कि, पटाखा गोदाम एवं फैक्ट्री में हुए विस्फोट में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं. जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मीरा देवी (45), अमन (20), गौतम कुशवाहा (18), कुमारी इच्छा (तीन) और अभिनय (दो) के रूप में हुई है. इच्छा और अभिनय भाई-बहन हैं.

मृतक के परिवार वालों ने की मुआवजे की मांग
मंगलवार को मृतक के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की और कहा कि जब तक राज्य सरकार उन्हें मुआवजा नहीं देती, तब तक मृतकों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. शिकोहाबाद के समाजवादी पार्टी के विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि परिवार के सदस्य अंततः इस आश्वासन के बाद सहमत हुए कि उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा. सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दल के अधिकारियों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया. शिकोहाबाद के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.

इससे पहले स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार ने बताया कि, इमारत से अब तक लगभग 10 लोगों को निकाला गया है जिसमें से चार लोगों की मौत हुई है‌, जबकि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुमार ने कहा कि, अब भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. दमकल विभाग के कर्मचारी एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की टीम तथा सीएमओ कार्यालय से अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, घनी आबादी में किसी भी प्रकार के पटाखा गोदाम की अनुमति नहीं होती है. यह गोदाम घनी आबादी में कैसे संचालित हो रहा था, इसकी पूरी जानकारी प्राप्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

घटना पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस के अनुसार, नौशहरा में भूरे खां नामक व्यक्ति द्वारा बड़े स्तर पर पटाखों का निर्माण किया जा रहा था. सोमवार रात लगभग साढ़े 10 बजे अचानक पटाखे के गोदाम में विस्फोट के साथ धमाके की आवाज हुई, जिससे पटाखा गोदाम की दीवारें ढह गईं और उसमें रह रहे एक ही परिवार के लगभग सात लोग मलबे में दब गए. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लगभग एक दर्जन मकान विस्फोट की जद में आए, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए. धमाके की आवाज भी काफी दूर तक सुनी गई.

सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि मौके पर मौजूद जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित ने परिजनों से बात की जिसके बाद परिजनों के सहयोग से मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. शिकोहाबाद के विधायक मुकेश वर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुआवजे के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से बात की और मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए.

सीएम योगी ने घटना पर लिया संज्ञान
इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में पटाखा गोदाम में हुए हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई मंदिरों में विशेष पूजा, प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget